{"_id":"5afae2064f1c1bdd408b572e","slug":"bjp-parliamentary-board-meeting-starts-for-karnataka-winning-formula","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में सरकार बनाने के फॉर्मूले पर माथापच्ची, बीजेपी ने की संसदीय दल की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में सरकार बनाने के फॉर्मूले पर माथापच्ची, बीजेपी ने की संसदीय दल की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 May 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक चुनाव परिणाम आने के बाद सूबे में सरकार बनाने की माथापच्ची शुरू हो गई है। कांग्रेस-जेडीएस सरकार बनाने का दावा पहले पेश कर चुकी है तो येदियुरप्पा द्वारा राज्यपाल से सात दिन का समय मांगा गया है। ऐसे में सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी को सत्ता फिसलने का डर सता रहा है। इसी चुनावी गणित को साधने की खातिर बीजेपी संसदीय दल के नेताओं ने दिल्ली पार्टी मुख्यालय में बैठक की।
विज्ञापन
इस बैठक में अमित शाह समेत प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, थावर चंद गहलोत, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा और रामलाल ने बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक का उद्देश्य पार्टी के लिए कर्नाटक में फंसी सत्ता की चाबी ढूंढना रहा।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक नतीजे साफ होने तक कांग्रेस और जेडीएस एक साथ आने का मन बना चुके हैं। सूत्रों की माने तो कांग्रेस कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप बीजेपी को रोकने का प्रयास कर रही है। वहीं बीजेपी की कोशिश है कि जेडीएस के लिए कांग्रेस से ज्यादा फायदेमंद साबित हो इस समीकरण को उलटा जाए।
विज्ञापन
चुनावी नतीजे साफ होने के बाद बीजेपी सूबे में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 222 में से बीजेपी को 104 सीटें हाथ लगी हैं। वहीं कांग्रेस को अपने पिछले सीटों में भारी नुकसान हुआ है और वो केवल 78 सीटें ही जीत पाई है। जबकी जेडीएस 38 सीटें जीतकर बड़े उलटफेर की संभावना पैदा कर रही है। वहीं अन्य के खाते में 2 सीटें हैं। देखना यही है कि बहुमत का आंकड़ा जुटाने के लिए बीजेपी संसदीय दल की बैठक से कौन सा फॉर्मूला निकाल पाती है।