{"_id":"63317e8f1de03c3f8f7499ae","slug":"bjp-organizing-dandiya-and-garba-programs-at-300-places-in-242-mandals-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: डांडिया और गरबा के जरिए भाजपा बीएमसी में होना चाहती है काबिज, करीब 15 हजार लोगों को दिए जा रहे पास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: डांडिया और गरबा के जरिए भाजपा बीएमसी में होना चाहती है काबिज, करीब 15 हजार लोगों को दिए जा रहे पास
Mon, 26 Sep 2022 04:08 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 26 Sep 2022 04:08 PM IST
सार
सोमवार से शुरू हुए नवरात्रों के दौरान मुंबई में भाजपा 242 मंडलों में 300 स्थानों पर डंडिया और गरबा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
बागियों के खिलाफ बगावत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार से शुरू हुए नवरात्रों के दौरान मुंबई में भाजपा 242 मंडलों में 300 स्थानों पर डंडिया और गरबा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इन कार्यक्रम के दौरान भाजपा बीएमसी चुनाव के लिए अपना समर्थन हासिल करना चाहती है। यहीं वजह है कि डांडिया और गरबा कार्यक्रम में रोजाना भाजपा 10 से 15 हजार लोगों को फ्री में पास देगी।
बता दें कि बीएमसी के हुए चुनाव के दौरान पिछली बार शिवसेना बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन इस बार भाजपा सत्ता तक पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। काला चौकी में वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा मराठी डांडिया का भी आयोजन कर रही है। यह क्षेत्र शिवसेना का गढ़ मना जाता है। काला चौकी क्षेत्र में होने वाले डांडिया और गरबा कार्यक्रम में मराठी कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है। यहां तक की हिंदी भाषाई वोटरों को भी भाजपा लुभा रही है। माना जाता है कि 2014 से उत्तर भारतीय समेत हिंदीभाषी वोटर भाजपा के साथ रहा है। 2022 में भी भाजपा इन वोटरों को लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
2017 में बीएमसी में भाजपा ने किया था अच्छा प्रदर्शन
2017 में हुए बीएमसी के चुनाव के दौरान भाजपा ने 82 सीटें हासिल की थी। हालांकि, शिवसेना भाजपा से 2 सीट ज्यादा हासिल कर बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। शिवसेना ने बीएमसी चुनाव में 84 सीटें जीती थी। भाजपा अध्यक्ष रहते हुए शेलार ने बीएमसी चुनाव में अच्छी बढ़त दिलाई थी। इस बार भी भाजपा मुंबई अध्यक्ष शेलार के नेतृत्व मे चुनाव लड़ने जा रही हैं। भाजपा का गरबा और डांडिया का प्लान उन्हीं का माना जा रहा है।