फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP organizing dandiya and garba programs at 300 places in 242 mandals in Mumbai

Mumbai: डांडिया और गरबा के जरिए भाजपा बीएमसी में होना चाहती है काबिज, करीब 15 हजार लोगों को दिए जा रहे पास

Mon, 26 Sep 2022 04:08 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 04:08 PM IST
सार

सोमवार से शुरू हुए नवरात्रों के दौरान मुंबई में भाजपा 242 मंडलों में 300 स्थानों पर डंडिया और गरबा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

विज्ञापन
BJP organizing dandiya and garba programs at 300 places in 242 mandals in Mumbai
बागियों के खिलाफ बगावत - फोटो : Social Media

विस्तार

सोमवार से शुरू हुए नवरात्रों के दौरान मुंबई में भाजपा 242 मंडलों में 300 स्थानों पर डंडिया और गरबा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इन कार्यक्रम के दौरान भाजपा बीएमसी चुनाव के लिए अपना समर्थन हासिल करना चाहती है। यहीं वजह है कि डांडिया और गरबा कार्यक्रम में रोजाना भाजपा 10 से 15 हजार लोगों को फ्री में पास देगी। 
विज्ञापन


बता दें कि बीएमसी के हुए चुनाव के दौरान पिछली बार शिवसेना बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन इस बार भाजपा सत्ता तक पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। काला चौकी में वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा मराठी डांडिया का भी आयोजन कर रही है। यह क्षेत्र शिवसेना का गढ़ मना जाता है। काला चौकी क्षेत्र में होने वाले डांडिया और गरबा कार्यक्रम में  मराठी कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है। यहां तक की हिंदी भाषाई वोटरों को भी भाजपा लुभा रही है। माना जाता है कि 2014 से उत्तर भारतीय समेत हिंदीभाषी वोटर भाजपा के साथ रहा है। 2022 में भी भाजपा इन वोटरों को लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


2017 में बीएमसी में भाजपा ने किया था अच्छा प्रदर्शन
2017 में हुए बीएमसी के चुनाव के दौरान भाजपा ने 82 सीटें हासिल की थी। हालांकि, शिवसेना भाजपा से 2 सीट ज्यादा हासिल कर बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। शिवसेना ने बीएमसी चुनाव में 84 सीटें जीती थी। भाजपा अध्यक्ष रहते हुए शेलार ने बीएमसी चुनाव में अच्छी बढ़त दिलाई थी। इस बार भी भाजपा मुंबई अध्यक्ष शेलार के नेतृत्व मे चुनाव लड़ने जा रही हैं। भाजपा का गरबा और डांडिया का प्लान उन्हीं का माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed