फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Tejasvi Surya says move to name roads after Muslims reeks of two-nation theory mentality

मुस्लिमों के नाम पर सड़कों का नामकरण द्विराष्ट्र सिद्धांत वाली सोच: तेजस्वी सूर्या 

Thu, 31 Dec 2020 07:19 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 31 Dec 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Tejasvi Surya says move to name roads after Muslims reeks of two-nation theory mentality
Tejasvi Surya - फोटो : pti

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बंगलुरु के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मुस्लिमों के नाम पर कुछ सड़कों के नामकरण के कथित कदम को द्विराष्ट्र की सोच वाला सांप्रदायिक सिद्धांत बताया है। उन्होंने बंगलुरु नगर निगम से गैर मुस्लिम महापुरुषों के नाम पर विचार करने को कहा है।

विज्ञापन


कन्नड़ अखबार में एक खबर प्रकाशित होने के बाद बंगलूरू दक्षिण के सांसद ने बृहद बंगलूरू महानगरपालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त एन मंजूनाथ प्रसाद को पत्र लिखकर कहा है कि गैर मुस्लिमों के नाम पर सड़क का नामकरण होना चाहिए।
विज्ञापन


तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बीबीएमपी ने केवल मुस्लिमों के नामों का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा, 'मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सड़कों का नामकरण मुस्लिमों के नाम पर करना द्विराष्ट्र सिद्धांत वाली सोच है। यह उसी तरह की सांप्रदायिक सोच है, जब मुस्लिम लीग ने हिंदुओं और मुसलमानों के लिए अलग-अलग मतदाता सूची की मांग की थी। यह खतरनाक विचार है और इसकी निंदा होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि गैर मुस्लिम महापुरुषों और देशभक्तों की कमी नहीं है और उन्हीं नामों में से सड़कों का नामकरण होना चाहिए। उन्होंने आयुक्त से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। सूर्या ने प्रसाद को भेजे अपने पत्र में कहा है, 'मैं आपसे तुरंत सूची को संशोधित करने और नामों को लेकर व्यापक चर्चा के बाद ही सड़कों का नामकरण किए जाने का अनुरोध करता हूं।'


सूर्या के बयान पर बीबीएमपी के अधिकारियों की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। इससे पहले विवाद तब शुरू था जब बीबीएमपी ने शहर के इंदिरानगर में 100 फुट चौड़ी सड़क का नामकरण लोक कला के नामी विशेषज्ञ डॉ. एस के करीम खान के नाम पर करने का फैसला किया। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर सड़क का नामकरण करने की मांग की थी। हालांकि, नगर निगम ने 2006 में ही डॉ. खान के नाम पर सड़क का नामकरण करने संबंधी प्रस्ताव पारित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed