{"_id":"634ee20b6ff9ff5f9f4c0467","slug":"bjp-mp-soumitra-khan-resigns-from-the-post-of-observer-angry-by-not-being-included-in-the-core-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: भाजपा सांसद सौमित्र खान ने पर्यवेक्षक पद से दिया इस्तीफा, कोर टीम में जगह न मिलने से थे नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: भाजपा सांसद सौमित्र खान ने पर्यवेक्षक पद से दिया इस्तीफा, कोर टीम में जगह न मिलने से थे नाराज
Tue, 18 Oct 2022 10:57 PM IST
कुमार सम्भव जैन
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: कुमार सम्भव जैन
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:57 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से भाजपा सांसद और युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सौमित्र खान ने पर्यवेक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कोर टीम में जगह नहीं मिलने से वह नाराज थे।
विज्ञापन
सौमित्र खान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से भाजपा सांसद और युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सौमित्र खान ने पर्यवेक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। आगामी पंचायत और लोकसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार (17 अक्तूबर) को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कोर टीम का ऐलान किया था। माना जा रहा है कि इस टीम में जगह नहीं मिलने से नाराज सांसद ने पर्यवेक्षक पद से इस्तीफा दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, कोर टीम में जगह नहीं मिलने से सौमित्र खान नाराज बताए जा रहे हैं। मंगलवार (18 अक्तूबर) को उन्होंने राज्य के राढ़ बंग जोन के पर्यवेक्षक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को भेजा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने खान के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा, 'पारिवारिक समस्या और अपने क्षेत्र में काम के कारण खान ने पर्यवेक्षक पद से इस्तीफा दिया है। वहीं, सौमित्र खान ने इस्तीफे के संबंध में कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन