उपचुनावों में भाजपा पर भारी पड़ा एकजुट विपक्ष, गंवा दीं 2 लोकसभा और एक विधानसभा सीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता भाजपा पर लगातार भारी पड़ रही है। इस साल उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों में भाजपा को तीसरी बार तगड़ा झटका लगा है। फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट के बाद कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट भी भाजपा के हाथ से फिसल गई है। 28 मई, 2018 को हुए उपचुनावों में भाजपा तीन राज्यों की 4 लोकसभा सीटों में एक और नौ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों में एक पर ही जीत हासिल कर सकी है।
उत्तर प्रदेश के कैराना में रालोद की तब्बसुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को हराया, जबकि नूरपुर में सपा प्रत्याशी नईमुल हसन ने भाजपा के अवनीश सिंह के मुकाबले जीत हासिल की। बिहार में राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम ने राजग में सहयोगी जदयू से जोकीहाट विधानसभा सीट छीन ली है। राजद ने 17 साल बाद इस सीट पर वापसी की है।
पंजाब के शाहकोट को शिरोमणि अकाली दल का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस ने 26 साल बाद इस सीट पर जीत हासिल करते हुए राजग सहयोगी शिअद को शिकस्त दी। राजग सहयोगियों में एनडीपीपी ने नगालैंड लोकसभा सीट पर वापसी की है।
उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर भाजपा की मुन्नी देवी ने, जबकि महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर राजेंद्र गावित ने जीत हासिल की। महाराष्ट्र में राकांपा ने भंडारा-गोंदिया सीट भाजपा से छीन ली है। वहीं, बंगाल की महेशतला सीट पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा।
हालांकि, यहां भाजपा प्रत्याशी सुजीत घोष दूसरे नंबर पर रहे। महाराष्ट्र की पलूस कड़ेगांव, कर्नाटक की आरआर नगर व मेघालय की आमपति सीट पर कांग्रेस, केरल की चेंगन्नूर सीट पर माकपा और झारखंड की गोमिया व सिल्ली विधानसभा सीट पर झामुमो ने कब्जा बरकरार रखा है।
चार लोकसभा सीट में से एक भाजपा के खाते में
4 में 1 लोकसभा सीट भाजपा के खाते में
सीट अब 2014
कैराना, उप्र तबस्सुम हसन, रालोद हुकुम सिंह, भाजपा
पालघर, महाराष्ट्र राजेंद्र गावित, भाजपा चिंतामण वनगा, भाजपा
भंडारा-गोंदिया, महाराष्ट्र मधुकर कुकड़े, राकांपा नाना पटोले, भाजपा
नगालैंड तोखेयो येपथोमी, एनडीपीपी नेफ्यू रियो, एनडीपीपी
10 में 1 विधानसभा सीट पर जीती भाजपा
सीट अब पहले
नूरपुर, उत्तर प्रदेश नईमुल हसन, सपा लोकेंद्र सिंह चौहान, भाजपा
जोकीहाट, बिहार शाहनवाज आलम, राजद सरफराज आलम, जदयू
गोमिया, झारखंड बबीता देवी, झामुमो योगेंद्र प्रसाद, झामुमो
सिल्ली, झारखंड सीमा महतो, झामुमो अमित महतो, झामुमो
चेंगन्नूर, केरल सजी चेरियन, माकपा रामचंद्रन नायर, माकपा
पलूस कड़ेगांव, महाराष्ट्र विश्वजीत कदम, कांग्रेस पतंगराव कदम, कांग्रेस
महेशतला, प.बंगाल दुलाल दास, तृणमूल कांग्रेस कस्तूरी दास, तृणमूल कांग्रेस
थराली, उत्तराखंड मुन्नी देवी, भाजपा मगन लाल शाह, भाजपा
शाहकोट, पंजाब हरदेव सिंह, कांग्रेस अजीत सिंह कोहर, अकाली दल
आमपति, मेघालय मियानी डी शीरा, कांग्रेस मुकुल संगमा, कांग्रेस
आरआर नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस विजयी
अवैध मतदाता पहचान पत्र मिलने पर कर्नाटक की रद आरआर नगर विधानसभा सीट पर भी 28 मई को चुनाव हुआ। इस सीट पर कांग्रेस के मुनिरत्न ने जीत दर्ज की।
नूरपुर
सपा नईमुल हसन 94875
भाजपा अवनीश सिंह 89213
कैराना
रालोद तब्बसुम हसन 481182
भाजपा मृगांका सिंह 436564
जानिए किसने क्या कहा
यह अवसरवाद पर लालूवाद की जीत है। अगर नीतीश कुमार में नैतिकता बची हो तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। - तेजस्वी यादव, राजद नेता
कैराना में जिन्ना पर गन्ना की जीत हुई है। अभी एक साल है, भाजपा को आत्म विश्लेषण करना चाहिए। - जयंत चौधरी, रालोद नेता
यह सरकार के अहंकार की हार है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। जनता ने सरकार के खिलाफ मतदान किया। - अखिलेश यादव, सपा प्रमुख
यह पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों की हार है। केंद्र को तत्काल इस पर अंकुश लगाना चाहिए। - केसी त्यागी, जदयू नेता
चुनाव आयोग में फैले भ्रष्टïाचार को देखते हुए मेरे सुझाव है कि चुनाव आयुक्त को नियुक्त करने के बजाय चुना जाना चाहिए। - उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख
हार-जीत के मायने
जीत के मायने
उपचुनावों के नतीजों से साफ है कि एकजुट विपक्ष 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ सकता है। वहीं, विपक्ष अभी खत्म नहीं हुआ, बल्कि अभी भी असली मुद्दों के साथ जनता में उसकी जमीन मौजूद है।
हार के मायने
भाजपा पर अति-आत्मविश्वास भारी पड़ा। उपचुनावों के नतीजों ने स्पष्टï कर दिया कि सिर्फ बोलने या वादे करने से काम नहीं चलेगा। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जमीन पर काम करना होगा। ऐसे फैसले लेने होंगे जो सीधे आम मतदाता को फायदा पहुंचाए।