{"_id":"58b9398e4f1c1b7f598314e0","slug":"bjp-lodges-fir-for-vulgar-cartoon-on-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्विटर पर उड़ाई पीएम की खिल्ली, बीजीपी ने दर्ज कराई FIR","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्विटर पर उड़ाई पीएम की खिल्ली, बीजीपी ने दर्ज कराई FIR
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 03 Mar 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी का वल्गर और खिल्ली उड़ाने वाला कार्टून ट्विटर पर पोस्ट करने पर एक राजनीति पार्टी के सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बीजेपी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने गोमतीनगर के विभूति खंड पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में आम आदमी पार्टी के सदस्य नितीश पटेल के खिलाफ वल्गर कार्टून पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। कार्टून में पीएम मोदी को विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के तौर पर दिखाया गया है।
विभूति खंड पुलिस स्टेशन के एसएचओ कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि नितीश ने एक राष्ट्र विरोधी काम करते हुए एक वल्गर कार्टून अपलोड किया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उस पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 और आईटी एक्ट की 67 ए भी लगाई गई है।
एसएचओ ने कहा कि पुलिस नितीश पटेल का अभी तक पता नहीं लगा पाई है। हमने केस को हल करने के लिए साइबर सेल की मदद मांगी है।