फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP lodges FIR for 'vulgar' cartoon on PM Modi

ट्विटर पर उड़ाई पीएम की खिल्ली, बीजीपी ने दर्ज कराई FIR

Fri, 03 Mar 2017 03:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Fri, 03 Mar 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
BJP lodges FIR for 'vulgar' cartoon on PM Modi
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी का वल्गर और खिल्ली उड़ाने वाला कार्टून ट्विटर पर पोस्ट करने पर एक राजनीति पार्टी के सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बीजेपी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने गोमतीनगर के विभूति खंड पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में आम आदमी पार्टी के सदस्य नितीश पटेल के खिलाफ वल्गर कार्टून पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। कार्टून में पीएम मोदी को विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के तौर पर दिखाया गया है।
विज्ञापन


विभूति खंड पुलिस स्टेशन के एसएचओ कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि नितीश ने एक राष्ट्र विरोधी काम करते हुए एक वल्गर कार्टून अपलोड किया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उस पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 और आईटी एक्ट की 67 ए भी लगाई गई है।
विज्ञापन


एसएचओ ने कहा कि पुलिस नितीश पटेल का अभी तक पता नहीं लगा पाई है। हमने केस को हल करने के लिए साइबर सेल की मदद मांगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed