फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders is nervous after OBC leader Alpesh Thakor joins Congress

गुजरात चुनाव: कांग्रेस में अल्पेश की एंट्री, बीजेपी नेताओं में दिखी घबराहट 

Mon, 23 Oct 2017 09:12 PM IST
संजय मिश्र/ नई दिल्ली
संजय मिश्र/ नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
 BJP leaders is nervous after OBC leader Alpesh Thakor joins Congress

ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर की कांग्रेस में एंट्री को भाजपा यूं तो हल्का कदम करार देने में जुटी है। मगर अंदर खाने पार्टी में अल्पेश के कांग्रेस का दामन थामने के कदम को लेकर हलचल है। 

विज्ञापन


पार्टी के अंदर बढ़े हलचल का ही परिणाम है कि अल्पेश की रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संबोधन के वक्त यहां दिल्ली में न सिर्फ सरकार के नंबर दो के मंत्री कहे जाने वाले गृह मंत्री राजनाथ सिंह की कश्मीर मामले को लेकर पत्रकार वार्ता रखी गई। बल्कि भाजपा मुख्यालय में आनन-फानन में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को मोर्चे पर उतारा गया।
विज्ञापन


प्रसाद रविवार को ही विदेश से लौटे हैं। उन्हें देश में चल रहे मुद्दे की ताजा जानकारी भी नहीं थी। मगर वे अहमदाबाद रैली में ठीक राहुल के संबोधन के वक्त ही दिल्ली में मीडिया को संबोधित करने उतरे। अल्पेश की कांग्रेस में एंट्री को बढ़ा-चढ़ा के दिखाने के मामले को लेकर राहुल को आड़े हाथ लेते हुए प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को होमवर्क करके मैदान में उतरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- गुजरात: अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल, राहुल ने GST को बताया 'गब्बर सिंह टैक्स'

उन्होंने कहा कि अल्पेश पहले से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पंचायत का चुनाव भी लड़ा था जिसमें उन्हें हार नसीब हुई थी। इसके अलावा अल्पेश के पिता कांग्रेस पार्टी के जिलाअध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अल्पेश की कांग्रेस में एंट्री को कांग्रेस का प्रोपगेंडा करार दिया।
 
पूर्व में उमर अब्दुल्ला और अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी की फ्लॉप जोड़ी का हवाला देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गुजरात में भी बनने वाली जोड़ी का हश्र अखिलेश और उमर सरीखा होगा। 

अल्पेश की वजह से भाजपा में घबराहट 

 BJP leaders is nervous after OBC leader Alpesh Thakor joins Congress
अल्पेश ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अल्पेश की कांग्रेस में एंट्री को भाजपा ने बेशक बेअसर करार दिया है। मगर अंदर खाने पार्टी में अंदरूनी हलचल बढ़ी हुई है। कांग्रेस के हर एक दांव का माकूल जवाब देने के लिए गुजरात से लेकर दिल्ली तक पार्टी के आला नेता मोर्चे पर डटे हुए हैं। 

यह भाजपा में बढ़े घबराहट का ही संकेत है कि अल्पेश की कांग्रेस में एंट्री की आयोजित सभा के समय ही भाजपा ने केंद्र के अपने दो-दो वरिष्ठ मंत्रियों की पत्रकार वार्ता रखी। ताकि मीडिया का ध्यान गुजरात में राहुल की रैली से भटकाया जाए। आनन-फानन में राजनाथ और रविशंकर की पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। सांय 4 बजे हुई राजनाथ की पत्रकार वार्ता का संदेश मीडिया को करीब 2:30 बजे दिया गया कि गृह मंत्री कोई बड़ी घोषणा करेंगे। ऐसे ही तो भाजपा मीडिया विभाग ने भी दोपहर 3:30 बजे होने वाली रविशंकर की पत्रकार वार्ता का संदेश मीडिया को 3:14 पर भेजा। 

राहुल का संबोधन शुरू होने पर रविशंकर ने की प्रेसवार्ता की शुरूआत
भाजपा मुख्यालय पहुंचे रविशंकर प्रसाद ने अपनी पत्रकार वार्ता तय समय से 10 मिनट देर से शुरू की। पार्टी मुख्यालय में वे अहमदाबाद की रैली में राहुल के संबोधन का इंतजार करते रहे। जैसे ही अहमदाबाद में राहुल ने अपनी सभा शुरू की तो यहां भाजपा मुख्यालय में रवि शंकर ने अपनी पत्रकार वार्ता शुरू की। इस बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूरी तरह से अपने आप को गुजरात में केंद्रित किए हुए हैं। हिमाचल की रणनीति उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथों में छोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed