{"_id":"60fa70098ebc3e58245a2415","slug":"bjp-leader-suvendu-adhikari-files-petition-calcutta-high-court-seeking-transfer-of-criminal-cases-to-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील: सुवेंदु अधिकारी ने ममता पर लगाया राजनीतिक बदला लेने का आरोप, HC से सीबीआई को सभी केस ट्रांसफर करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपील: सुवेंदु अधिकारी ने ममता पर लगाया राजनीतिक बदला लेने का आरोप, HC से सीबीआई को सभी केस ट्रांसफर करने की मांग
Fri, 23 Jul 2021 01:01 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:01 PM IST
सार
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर 'राजनीतिक बदला' लेने का आरोप लगाया है। सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सभी केसों को सीबीआई के हवाले करने की मांग की है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर 'राजनीतिक बदला' लेने का आरोप लगाया है। सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज सभी क्रिमिनल केसों को सीबीआई के हवाले करने की मांग की है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस ने उनके खिलाफ जो भी केस दर्ज किए हैं, वे बदले की कार्रवाई के तहत हुए हैं। उन्हें सीबीआई को जांच के लिए ट्रांसफर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट से राज्य पुलिस द्वारा दर्ज सभी केसों को रद्द करने की मांग
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ राज्य पुलिस द्वारा दर्ज किए मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए सभी केसों को सीबीआई को सौंप देना चाहिए। इसके साथ ही पुलिस की ओर से दर्ज की गईं एफआईआर को रद्द किए जाने की भी मांग की है। अधिकारी ने कहा कि मैं विपक्षी दल का नेता हूं, इसलिए मेरे खिलाफ राजनीतिक बदले के तहत कार्रवाई की जा रही है। गलत तथ्यों को आधार बनाकर मेरे खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस और सीआईडी की ओर से कई मामलों में सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों पर बयान देने के आरोप में केस दर्ज
गौरतलब है कि पिछले दिनों सुवेंदु अधिकारी ने एसपी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उनपर मामला दर्ज किया गया। पेगासस जासूसी कांड के बीच अधिकारी ने दावा किया था कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के एसपी अमरनाथ की पूरी कॉल डिटेल उनके पास है। इतना ही नहीं अधिकारी ने डीजीपी के खिलाफ भी बयान दिया था। सरकार और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लगातार बयान देने के आरोप में राज्य में एक नई रार शुरू हो गई थी। जिसके बाद राज्य पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया था।