{"_id":"5a92be6b4f1c1bef7b8b96f0","slug":"bjp-leader-smriti-irani-statement-over-bollywood-actress-sridevi-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी ने श्रीदेवी के साथ बीते दिनों को किया याद, बोलीं- उनके अलावा ये कोई नहीं कर सकता था","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्मृति ईरानी ने श्रीदेवी के साथ बीते दिनों को किया याद, बोलीं- उनके अलावा ये कोई नहीं कर सकता था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Feb 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की पहली महिला सुपर स्टार श्रीदेवी के निधन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दुख जताते हुए पुराने दिनों को याद किया।
विज्ञापन
ईरानी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि 'एक मंच पर अकेली खड़ी श्रीदेवी ने अपने चार्म से मंच को रोशन कर दिया। यह उनका चार्म था जिसे उनके अलावा कोई नहीं कर सकता था। गोवा फिल्म फेस्टिवल में उन्हें मैंने आखिरी बार देखा था।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया 'जब मैंने उनसे फेस्टिवल में आने के लिए शुक्रिया कहा तो उन्होंने कहा कि मैं यहां नहीं आती तो और कहां जाती?' ऐसे ही कई मौकों पर मेरी उनसे मुलाकात होती थी। और हर एक मुलाकात के बाद मैं उनके बारे में कुछ न कुछ अलग जान लेती थी।'
विज्ञापन
बता दें कि दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई है। वह अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। अंतिम समय में एक्ट्रेस के साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर मौजूद थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे बॉलीवुड सहित देश में शोक की लहर है।
निधन से पहले श्रीदेवी ने आखिरी पल दुबई में बिताए। जहां पर वह मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में सम्मिलित होने गई थीं।