Bhasmasura Row: भाजपा नेता रवि ने मोदी को बताया भगवान नारायण जैसा, कांग्रेस के भस्मासुर वाले बयान पर पलटवार
भाजपा नेता रवि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचारियों को 'भस्म' करने के लिए सत्ता में हैं। पूर्व कांग्रेस सांसद वीएस उग्रप्पा ने कहा था कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खेल रही है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि मोदी भस्मासुर की तरह हैं।
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व कांग्रेस सांसद वीएस उग्रप्पा द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना 'भस्मासुर' से करने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि कांग्रेस के लिए पीएम मोदी 'भस्मासुर' होंगे, लेकिन आम देशवासियों के लिए वे भगवान नारायण जैसे हैं।
भाजपा नेता रवि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचारियों को 'भस्म' करने के लिए सत्ता में हैं। इससे पहले पूर्व कांग्रेस सांसद वीएस उग्रप्पा ने कहा था कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खेल रही है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि मोदी भस्मासुर की तरह हैं।
PM Modi is against the corrupt&anti-nationals so for them he's 'Bhasmasura' but for countrymen, he's like Lord Narayana. PM Modi is in power to 'bhasma' (burn&turn to ashes)the corrupt: BJP National General Secy CT Ravi on ex-Cong MP VS Ugrappa's 'Bhasmasura' statement on PM Modi pic.twitter.com/Jecg3cVZlg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 3, 2022
मराठा व कन्नड संस्कृति अलग नहीं
भाजपा नेता रवि ने महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच सीमा विवाद के संदर्भ में कहा कि मराठा व कन्नड संस्कृति बहुत अलग नहीं है। हम सब एक जैसे हैं। मराठों और कन्नड लोगों के बीच एक रिश्ता है। सीमा विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला हो, मैं अपील करता हूं कि इस बंधन को मजबूत किया जाए और सभी संघर्षों को अलग रखा जाए।
सिद्धारमैया को दाऊद धर्मनिरपेक्ष लगता है और मुझ जैसे सांप्रदायिक : रवि
भाजपा नेता रवि ने कहा कि कर्नाटक के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता सिद्धारमैया जैसे नेता मुझ जैसे हिंदुत्व और राष्ट्रवादी नेताओं को सांप्रदायिक और दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं। वे आरएसएस को सांप्रदायिक और सांप्रदायिक लोगों को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं। यह कांग्रेस की मानसिकता है। रवि ने यह बात अपनी कथित टिप्पणी 'कांग्रेस दाऊद इब्राहिम को धर्मनिरपेक्ष होने का प्रमाण पत्र दे सकती है' के जवाब में कही।
गुजरात चुनाव में रावण, दुर्योधन के बाद भस्मासुर और अब नारायण गूंजा
गुजरात चुनाव के दौरान इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी रावण कह दिया था। खरगे ने कहा था कि पीएम मोदी हर वक्त अपनी बात करते हैं। हर मुद्दे पर कहते हैं कि मोदी की सूरत को देखकर वोट दें। हर जगह आपका ही चेहरा देखें, कितने चेहरे हैं आपके, आपके रावण की तरह 100 मुख हैं क्या? खरगे से पहले बंगाल की टीएमसी विधायक साबित्री मित्रा मुखर्जी ने पीएम मोदी को दुर्योधन और अमित शाह को दुशासन बताया था।