{"_id":"631bf318378de155646ace39","slug":"bjp-leader-amit-malviya-said-mahua-moitra-the-road-like-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahua Moitra: राहुल गांधी की तरह सड़क पर होंगी 'महुआ मोइत्रा', भाजपा का टीएमसी नेता पर वार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahua Moitra: राहुल गांधी की तरह सड़क पर होंगी 'महुआ मोइत्रा', भाजपा का टीएमसी नेता पर वार
Sat, 10 Sep 2022 09:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 10 Sep 2022 09:08 AM IST
सार
भाजपा नेता अमित मालवीय ने हाल ही में हुई टीएमसी की एक बैठक का हवाला देते हुए कहा कि कुछ दिनों में राहुल गांधी की तरह महुआ मोइत्रा भी सड़क पर होंगी।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा- अमित मालवीय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने हाल ही में हुई टीएमसी की एक बैठक का हवाला देते हुए कहा कि कुछ दिनों में राहुल गांधी की तरह महुआ मोइत्रा भी सड़क पर होंगी। दरअसल, इस बैठक में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को अपने निर्वाचन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने की नसीहत दी थी।
विज्ञापन
अमित मालवीय ने ट्वीट किया, "महुआ मोइत्रा, जिन्होंने मां काली को अपमानित किया, वामपंथी कबीले की पसंदीदा हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी में अवांछित हैं। ममता बनर्जी ने उन्हें सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। इस तरह से वह राहुल गांधी की तरह जल्द ही सड़कों पर होंगी, हालांकि इसके पूरी तरह से अलग कारण होंगे।
विज्ञापन
अपने निर्वाचन क्षेत्र में समय बिताने की दी थी नसीहत
दरअसल, हाल ही में हुई एक बैठक में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा से कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर पार्टी के संगठनात्मक मामलों में हस्तक्षेप न करें। ममता बनर्जी ने कहा, महुआ, कौन पद देता है और कौन नहीं, यह महत्वपूर्ण नहीं है। यह पार्टी का काम है। करीमपुर आपका क्षेत्र नहीं है। यह अबू ताहिर का क्षेत्र है। इस क्षेत्र को वह देखेंगे। आप अपने लोकसभा क्षेत्र पर ध्यान दें।
विज्ञापन
मां काली विवाद का दिया था हवाला
पिछले दिनों महुआ मोइत्रा ने मां काली को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद जबरदस्त हंगामा हुआ। हालांकि, इसके बाद पार्टी ने महुआ के बयान से खुद को अलग कर लिया था। वहीं अभी हाल ही में हुई पार्टी की एक बैठक में ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को कड़ी फटकार लगाई थी, जिसके बाद महुआ ने एक लंबा फेसबुक पोस्ट लिखा था और कहा था कि मेरे नेता ने मुझसे अपने लोकसभा क्षेत्र में समय देने को कहा है, इसलिए मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि करीमपुर के किसी भी विकास कार्य के लिए अबू ताहिर से संपर्क करें।