{"_id":"66f1756adee2ffcfa80ec9dd","slug":"bjp-is-preparing-to-surround-cm-atishi-delhi-new-cm-delhi-news-news-in-hindi-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Politics: 'बिना कुर्सी वाली सीएम' आतिशी को घेरने की तैयारी, भाजपा और आप के बीच जनता के मुद्दे पर टकराव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Politics: 'बिना कुर्सी वाली सीएम' आतिशी को घेरने की तैयारी, भाजपा और आप के बीच जनता के मुद्दे पर टकराव
Mon, 23 Sep 2024 07:50 PM IST
पवन पांडेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आतिशी के सामने चुनौती पेश करेगी भाजपा
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने आज अपना पद ग्रहण किया। लेकिन इसके साथ ही दिल्ली की राजनीति में एक नये विवाद की शुरुआत हो गई। आतिशी मार्लेना ने अपने कार्यालय में मुख्य कुर्सी को छोड़ दूसरी कुर्सी पर बैठीं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि वे भरत की तरह दिल्ली की सरकार चलाएंगी, लेकिन इस पद के असली हकदार अरविंद केजरीवाल हैं। वे उनके आते ही इस पद को रिक्त कर देंगी।माना जा रहा है कि यह आम आदमी पार्टी की सोची-समझी रणनीति है। इसके जरिए आप जनता के बीच सहानुभूति की लहर पैदा करना चाहती है। वह चाहती है कि अरविंद केजरीवाल के कुर्सी छोड़ने को भाजपा शराब घोटाले के कारण पैदा हुई उसकी मजबूरी से न जोड़ सके, बल्कि आम आदमी पार्टी इसे एक उस त्याग वाली राजनीति के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है जो राम-भरत से जोड़कर देखी जाती है।
लेकिन आम आदमी पार्टी इसका कितना राजनीतिक लाभ उठा पाएगी, यह कहना मुश्किल है। भाजपा ने अभी से आतिशी मार्लेना को डमी सीएम कहकर उन पर हमला करना शुरू कर दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा से देश की राजनीति को एक नया निचला स्तर दिखाने के लिए जाने जाते रहे हैं। पहले तो उन्होंने जेल जाने से पहले अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया, अब अपनी कुर्सी पर एक ऐसा चेहरा बिठाया है जिसके पास सीएम की कुर्सी पर बैठने तक का अधिकार नहीं है।
सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी को बताना चाहिए कि जब जनता के सवाल पूछे जाएंगे तो उनका जवाब कौन देगा। आतिशी मारलेना कुर्सी पर बैठी हैं, लेकिन उनके पास कुछ कहने का अधिकार नहीं है, जबकि जिसके पास कुछ कहने का अधिकार है, वह कुर्सी पर नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब इस तरीके से भी जनता के हितों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है।
सदन में घेरेगी भाजपा
दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 26-27 सितंबर को बुलाया गया है। इसमें दिल्ली के अहम रुके काम किए जाएंगे। लेकिन भाजपा ने इस अवसर को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए उपयोग करने की रणनीति बनाई है। भाजपा ने आज से जनता से यह पूछने का काम शुरू कर दिया है कि दिल्ली की जनता के मुद्दे क्या हैं और वह कौन सा काम करवाना चाहती है। इसके लिए बाकायदा एक ईमेल आईडी और फोन नंबर जारी कर जनता के सवाल जानने के अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 25 सितंबर तक जारी रहेगा।
भाजपा इन मुद्दों के सहारे आतिशी मार्लेना और अरविंद केजरीवाल को घेरना चाहती है। पार्टी दिल्ली विधानसभा में पानी, सड़क, शिक्षा, पार्क, सीवर व्यवस्था, साफ-सफाई और परिवहन समस्याओं से लेकर हर वह समस्या उठाने की रणनीति बना रही है जिसके आधार पर वह सरकार को घेर सके। इस पर जवाबदेही में कमजोरी रहने पर सरकार की किरकिरी हो सकती है। अभियान का नाम "जनता का मुद्दा विधानसभा" में अभियान रखा गया है। आज भाजपा नेताओं ने जगह-जगह कैंप लगाकर जनता से उनके सवाल पूछे जो वे सरकार से पूछना चाहते हैं।
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा प्रश्नकाल के दौरान नागरिकों के मुद्दे उठाने का मंच है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने भाजपा विधायकों को इस संवैधानिक अवसर से वंचित कर दिया है। लेकिन वे ऐसा नहीं होने देंगे। नागरिक शिकायत फॉर्मों के बल पर वे शिकायतें उठाएंगे और आतिशी द्वारा नागरिकों की शिकायतों का जवाब दिए जाने तक विधानसभा को ठप रखेंगे।