फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP instructs cm of bjp ruled states to make an environment on one nation one election

एक राष्ट्र एक चुनाव पर माहौल बनाने के लिए भाजपा ने अपने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश

Wed, 21 Feb 2018 09:53 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Feb 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
BJP instructs cm of bjp ruled states to make an environment on one nation one election
एक राष्ट्र एक चुनाव
एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर जारी चर्चा को भाजपा आगे बढ़ाए रखना चाहती है। जनता की ओर से मामले पर मिले सकारात्मक संकेतों के बीच पार्टी को यह चर्चा लाभ का सौदा नजर आ रहा है। इसलिए भाजपा आलाकमान ने पार्टी शासित अपने मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर अपने राज्य में माहौल बनाएं। 28 फरवरी को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के लिए पार्टी आलाकमान ने बैठक के एजेंडे के साथ उन्हें एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर तीन पन्नों का विशेष नोट भेजा है। जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव पर पूरी कार्ययोजना बनाने के दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव की ओर से भेजे गए इस एजेंडा पेपर में एक राष्ट्र एक चुनाव के भावी कदम पर विस्तार से निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्रियों को दिए विपक्ष के नेताओं को साधने के निर्देश 

भूपेंद्र यादव के जरिए मुख्यमंत्रियों को 28 फरवरी की बैठक के लिए भेजे गए एजेंडा नोट में एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर भेजे गए विशेष नोट में कहा गया है कि हर मुख्यमंत्री अपने राज्य के विपक्षी नेताओं को भी इस मुद्दे पर जोड़ें। पार्टी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से कहा गया है कि वे एक राष्ट्र एक चुनाव पर नीति आयोग और संसदीय समिति की रिपोर्ट को जनता के बीच चर्चा में लाएं। इसके लिए युवा संसद आयोजित करने, गैर सरकारी संगठनों के साथ मीडिय़ा को भी भागीदार बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


हर प्रदेश के एक मंत्री को दी जाएगी चर्चा गर्म करने की कमान 

पीएम मोदी के प्रिय विषय एक राष्ट्र एक चुनाव पर जनता के बीच चर्चा गर्म करने की कवायद को आगे बढ़ाने के क्रम में भाजपा आलाकमान ने हर राज्य में एक मंत्री को कमान सौंपने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्रियों से उनके राज्य से एक-एक मंत्री का नाम मांगा गया है। जोकि एक राष्ट्र एक चुनाव की चर्चा के अभियान का उक्त प्रदेश में नेतृत्व करेगा। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्य सचिव, अधिकारी और मंत्री को शामिल कर एक समिति गठन करने को कहा गया है। यह समिति राजनीतिक और गैर राजनीतिक पहलों के जरिए एक राष्ट्र एक चुनाव के अभियान पर अमल करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के 'अभेद्य' 120 सीटों पर जीत की बनेगी रणनीति 

28 फरवरी को दिनभर चलने वाले मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में रणनीतिक चर्चा के लिए 5 सत्र रखे गए हैं। पहले सत्र को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। तो समापन सत्र को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इन सत्रों में एक राष्ट्र एक चुनाव के अलावा 2019 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति और चुनाव प्रबंधन, संगठनात्मक समीक्षा (शक्ति केंद्र, लोकसभा की अभेद्य 120 सीटों की रणनीति, बूथ प्रबंधन) के साथ सरकार की गरीब-कल्याण योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed