{"_id":"5b9664fb867a557f174450ca","slug":"bjp-has-no-role-in-our-decision-to-stay-away-from-bharat-bandh-shiv-sena","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद से दूर रहना हमारा निजी फैसला, भाजपा की कोई भूमिका नहीं: शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत बंद से दूर रहना हमारा निजी फैसला, भाजपा की कोई भूमिका नहीं: शिवसेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 10 Sep 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
संजय राउत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमवार को इन बातों को खारिज किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शिवसेना से पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी बंद से दूर रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
राउत ने कहा कि ‘भारत बंद’ में भाग नहीं लेने का फैसला शिवसेना का अपना फैसला है और इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के किसी नेता ने शिवसेना से बंद से दूर रहने के लिए नहीं कहा है। यह हमारा अपना निर्णय है।’’
विज्ञापन
राउत ने यह बयान राजनीतिक गलियारों में इस तरह की चर्चा के बीच दिया है कि भाजपा ने केन्द्र और महाराष्ट्र में अपनी गठबंधन सहयोगी शिवसेना को कांग्रेस द्वारा प्रायोजित बंद से दूर रहने के लिए राजी किया। (इनपुट, भाषा)
विज्ञापन