फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP finishes organisational polls in 22 states Maharashtra himachal ;  national president election

BJP organisational Poll: भाजपा ने 22 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे, अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर नजर

Tue, 01 Jul 2025 09:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 09:37 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को छह राज्यों में अपने अध्यक्षों का चुनाव किया। पिछले साल पार्टी के आंतरिक चुनाव शुरू होने के बाद से अब तक 22 राज्यों में उसके संगठनात्मक प्रमुखों का चुनाव हो चुका है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक आवश्यक औपचारिकता भी पूरी हो गई है।

विज्ञापन
BJP finishes organisational polls in 22 states Maharashtra himachal ;  national president election
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ जेपी नड्डा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को छह और राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव कर लिया है। पार्टी ने पिछले साल शुरू हुए आंतरिक चुनावों के तहत अब तक 22 राज्यों में संगठनात्मक प्रमुखों की नियुक्ति पूरी कर ली है। यह प्रक्रिया पार्टी के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण औपचारिकता को पूरा करती है।

विज्ञापन


कई राज्योंं में संगठन का चुनाव पूरा
महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में क्रमशः रविंद्र चव्हाण, एन रामचंदर राव, पी वी एन माधव, राजीव बिंदल और महेंद्र भट्ट को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इन नेताओं को लंबे समय से संगठन में सक्रिय, सामाजिक समीकरणों के लिहाज से उपयुक्त माना जाता है। अनिल तिवारी को अंडमान और निकोबार में निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


कुछ अन्य राज्यों  जैसे मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी जल्द ही प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश में वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल एकमात्र नामांकन करने वाले उम्मीदवार थे, जिससे उनका चुनाव महज औपचारिकता बन गया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने ऐसे नेताओं को चुना है जो किसी गुट के नेता नहीं माने जाते और जिनकी स्वीकार्यता व्यापक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: संघ प्रचारक सोनी की पैरवी से CM मोहन को मिला पसंद का अध्यक्ष, जाने खंडेलवाल के प्रदेशाध्यक्ष बनने की कहानी

चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की शर्त पूरी
पार्टी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने से पहले 37 संगठनात्मक राज्यों में से कम से कम 19 में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव जरूरी है। अब यह शर्त पूरी हो गई है। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जनवरी 2020 में चुने गए थे। उनका तीन वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, पहले 2024 के लोकसभा चुनाव और फिर संगठनात्मक प्रक्रिया के चलते उन्हें विस्तार दिया गया था। अब उनके उत्तराधिकारी के चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed