फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP decided to reveal reality of schemes of Aam Admi Party via Facebook live

केजरीवाल की योजनाओं की 'पोल' खोलेगी भाजपा, फेसबुक लाइव कर जनता को बताएगी सच्चाई

Sat, 01 Dec 2018 03:35 AM IST
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 03:35 AM IST
विज्ञापन
BJP decided to reveal reality of schemes of Aam Admi Party via Facebook live

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार मोहल्ला क्लीनिक और शिक्षा विभाग में 'हैपिनेस करिकुलम' को अपनी सबसे बड़ी सफलता मानती है। इन योजनाओं पर सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति भी मिली है। अरविंद केजरीवाल इन योजनाओं को हर मंच से लोगों को दिखाने की कोशिश भी करते रहते हैं। 

विज्ञापन


लेकिन दिल्ली भाजपा का कहना है कि मोहल्ला क्लीनिक आप सरकार का सबसे बड़ा 'झूठ' है। सच्चाई तो यह है कि सरकार ने इसके लिए न तो विशेष डॉक्टरों को नियुक्त किया, और न ही अलग से स्टाफ की भर्ती की गई। भाजपा का आरोप है कि इन मोहल्ला क्लीनिक में कई तो ऐसे हैं जिनमें कोई इलाज भी कराने नहीं आता। 
विज्ञापन


कई मोहल्ला क्लीनिक में आवारा जानवर घूमते रहते हैं। लेकिन इन्हें सिर्फ इसलिए चलाया जा रहा है क्योंकि ये मुहल्ला क्लीनिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अवैध कमाई का जरिया बने हुए हैं। भाजपा का प्लान है कि दिल्ली सरकार की इन्हीं कमियों को वह फेसबुक लाइव के जरिये जनता के सामने बेनकाब करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है भाजपा की रणनीति

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल शनिवार एक दिसम्बर को दिल्ली भाजपा के कुछ नेताओं की एक बैठक होगी। बैठक में एक दिन और एक निश्चित समय तय किया जायेगा। उस तय समय पर दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं के सभी बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ता अपनी एरिया के मोहल्ला क्लीनिक पर इकट्ठे होंगे। वहीं से वे एक साथ एक ही समय पर पूरी दिल्ली में फेसबुक लाइव करेंगे और मोहल्ला क्लीनिक की 'सच्चाई' लोगों को बताएंगे। 

जानकारी के मुताबिक कुछ बूथों पर पार्टी के प्रदेश स्तर के शीर्ष नेता भी भाग ले सकते हैं जिससे इसका व्यापक स्तर पर असर हो। एक नेता का दावा है कि यह सिर्फ मोहल्ला क्लीनिक के ही मामले में नहीं किया जाएगा, बल्कि अगले आम चुनाव तक समय-समय पर सरकार की एक-एक योजना की 'पोल' खोली जाएगी। 

केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी देंगे

दिल्ली भाजपा इस तरह फेसबुक लाइव के जरिये न सिर्फ केजरीवाल सरकार की योजनाओं की 'सच्चाई' जनता को बताएगी बल्कि वह केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी देगी। लोगों को कुछ केस स्टडी दिखाकर यह बताने की कोशिश की जाएगी कि किस तरह केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के जरिये लोगों को पांच लाख रुपए तक का इलाज हो रहा है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने अपने अस्पतालों में अभी तक आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed