फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP-Congress claimed their victory after voting in Himachal

हिमाचल में वोटिंग बाद भाजपा-कांग्रेस ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा

Fri, 10 Nov 2017 12:31 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Nov 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
BJP-Congress claimed their victory after voting in Himachal
बीजेपी-कांग्रेस - फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड बनाने के साथ हिमाचल प्रदेश की जनता ने उम्मीदवारों की तकदीर को ईवीएम में बंद कर दिया है। वोटिंग के बाद सूबे के दोनों ही सियासी दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। 
विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश में सीटों की जीत की संख्या 60 के पार जाने का अनुमान रहा तो कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी जीत के दावे के साथ वीरभद्र सिंह के दोबारा से मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जताई है। 9 नवंबर को सूबे की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान में प्रदेश के करीब 75 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। 
विज्ञापन


अन्य चुनावों के मुकाबले मतदान का यह आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। पिछले विधानसभा चुनावों में मतदान का सर्वाधिक प्रतिशत 73.5 रहा है। वैसे राजनीतिक गणित में बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को सत्ताधारी दल के विरोध में देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तमाम सर्वे और जमीन पर जनता के रुझानों से यह स्पष्ट हो चुका है कि यहां कांग्रेस के हाथ से सत्ता की कुर्सी छिनने वाली है। परंपरागत बदलाव के क्रम और पीएम मोदी के करिश्मे की वजह से हिमाचल की सत्ता पर कमल खिलने की संभावना ज्यादा है। 

ये भी पढ़ेंः हिमाचल चुनाव: वीरभद्र के काम से जनता तो संतुष्ट, पर भारी पड़ सकती है बदलाव की परंपरा


सूबे की 68 विधानसभा सीटों के लिए 7525 मतदान केंद्रों पर कुल 49.9 लाख मतदाताओं में से करीब 75 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा के लिए विभिन्न दलों और निर्दलियों को मिलाकर करीब 349 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सूबे से माफिया राज, गुंडा राज और जंगल राज के खात्मे के लिए राज्य की जनता ने भाजपा को प्रचंड आशीर्वाद दिया है। भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी। वहीं कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला का कहना है कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में राज्य की जनता ने दोबारा से भरोसा जताया है। जीत कांग्रेस की होगी और वीरभद्र दोबारा से राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed