फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP claims Gogoi's wife has links with Pakistan, ISI; Congress leader rejects charge as 'laughable'

Assam: भाजपा का दावा-ISI से जुड़े हैं सांसद गोगोई की पत्नी के तार, कांग्रेस ने आरोपों को बताया हास्यास्पद

Wed, 12 Feb 2025 09:59 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/गुवाहाटी Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 09:59 PM IST
सार

Gaurav Gogoi: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद की पत्नी एलिजाबेथ के संबंध पाकिस्तान, उसकी बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख से हैं।

विज्ञापन
BJP claims Gogoi's wife has links with Pakistan, ISI; Congress leader rejects charge as 'laughable'
गौरव गोगोई - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा ने बुधवार को दावा किया कि गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के तार पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी से जुड़े हुए हैं। भाजपा के इन दावों पर गोगोई ने पलटवार करते हुए इसे हास्यास्पद और मनोरंजक करार दिया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद की पत्नी एलिजाबेथ के संबंध पाकिस्तान, उसकी बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख से हैं। यह बेहद चिंताजनक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है। भाटिया ने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और गोगोई को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने पूछा कि क्या गोगोई नेता विपक्ष राहुल के भारत को कमजोर करने की योजना को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


गोगोई का पलटवार
भाजपा नेता के बयान पर गोगोई ने कहा, भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह निराधार आरोप लगा रही है। यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा ने मेरे और मेरे परिवार को बदनाम करने वाला अभियान चलाया है। पिछले साल लोकसभा चुनावों के दौरान भी भाजपा ने इसी तरह के दावे किए थे। बावजूद इसके मैं असम के जोरहाट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचा। भाजपा नेता का आरोप हास्यास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के सीएम ने भी साधा निशाना
इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि गोगोई की पत्नी से जुड़ा मामला गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी शक्तियों, जिनका नेतृत्व जॉर्ज सोरोस के इकोसिस्टम द्वारा किया जा रहा था, ने 2014 में असम कांग्रेस के एक महत्वपूर्ण निर्णय को प्रभावित किया था। उन्होंने कहा, गोगोई दंपति को आईएसआई के साथ अपने करीबी संबंधों और युवा दिमागों को ब्रेनवॉश करने और कट्टरपंथी बनाने के लिए पाकिस्तान उच्चायोग में ले जाने के बारे में उठाए गए गंभीर सवालों का जवाब देने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed