{"_id":"629b4b0cffaa54476022ee6f","slug":"bjp-chief-jp-nadda-meeting-with-envoys-of-7-countries-at-party-headquarter-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda Meeting: भाजपा मुख्यालय पर सात देशों के राजनयिकों से मुलाकात कर रहे नड्डा, पार्टी के बारे में देंगे जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
JP Nadda Meeting: भाजपा मुख्यालय पर सात देशों के राजनयिकों से मुलाकात कर रहे नड्डा, पार्टी के बारे में देंगे जानकारी
Sat, 04 Jun 2022 08:36 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 04 Jun 2022 08:36 PM IST
सार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 'भाजपा को जानो' कार्यक्रम के तहत भारत में तैनात विदेशों के मिशन प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय पर विदेशी मिशन प्रमुखों के साथ मुलाकात कर रहे भाजपा अध्यक्ष
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी मुख्यालय पर सात देशों के राजनयिकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इन देशों में लाओस, रूस, क्यूबा, ताजिकिस्तान, किर्गिजस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्की शामिल हैं।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने इस मीटिंग के बाद अपने ट्वीट में लिखा, 'भाजपा को जानो' पहले के तहत आज हमारे पार्टी मुख्यालय में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से मिलना सम्मान की बात है। यह भाजपा की विचारधारा और पहल के बारे में गहन चर्चा करने के लिए राजनयिक समुदाय तक हमारी पार्टी की पहुंच के क्रम में है।
बता दें कि जेपी नड्डा 'भाजपा को जानो' कार्यक्रम के तहत भारत में तैनात विदेशों के मिशन प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को नड्डा ने इस अभियान की शुरूआत करते हुए 13 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ बातचीत की थी। इसी कड़ी के तहत नड्डा ने 16 मई को 14 देशों के राजनयिकों के साथ मुलाकात कर उन्हें भाजपा के बारे में जानकारी दी थी। दरअसल भारतीय जनता पार्टी दुनिया में अपने खिलाफ फैली मुस्लिम विरोधी सहित तमाम अफवाहों का काउंटर करने में जुटी है। इसके लिए विदेशी राजदूतों के साथ संवाल का सिलसिला शुरू हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विदेशी राजनयिकों से मुलाकात का नड्डा का यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। भाजपा अध्यक्ष 11,13 और 15 जून को भी अलग-अलग देशों के राजनयिकों से मुलाकात करेंगे।