फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi live speech today news: pm narendra modi press conference video

भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न, पीएम मोदी बोले- सरकार बहुमत से बनती है, देश सर्वमत से चलता है

Thu, 23 May 2019 08:50 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 23 May 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
modi live speech today news: pm narendra modi press conference video
PM Modi, Amit Shah - फोटो : PTI

सात चरणों में संपन्न हुए चुनाव के बाद गुरुवार की सुबह से आ रहे रुझानों ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत और केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की ओर इशारा कर दिया। रुझानों के बाद जीत का ऐसा माहौल बना कि पीएम मोदी को विदेश से भी बधाइयां आने लगी। देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह के बीच दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल जारी है। जबर्दस्त स्वागत के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भगवा रंग में सजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां अमित शाह ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

विज्ञापन

यहां जानें पल-पल का अपडेट

प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू:   कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 

-पूरे विश्व की ये सबसे बड़ी घटना है, देश आजाद हुआ, कितने लोकसभा के चुनाव हुए, सबसे अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ। वो भी 40-42 डिग्री गर्मी के बीच में।
 




-आज स्वयं मेघराज भी इस विजयोत्सव में शरीक होने के लिए हमारे बीच हैं। 2019 लोकसभा के चुनाव में हम सब देशवासियों के पास नए भारत के लिए जनादेश लेने गए थे। आज हम देख रहे हैं कि देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ये जो मतदान का आंकड़ा है ये अपने आप में लोकतांत्रिक विश्व के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है।
-जब महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ तब श्री कृष्ण पूछा गया कि आप किसके पक्ष में थे, मैं समझता हूं कि जो भगवान कृष्ण ने जो जवाब दिया था 2019 चुनाव में, हिंदुस्तान के 130 करोड़ नागरिकों ने श्रीकृष्ण के रूप में जवाब दिया है।
-उन्होंने जवाब दिया था कि मैं किसी के पक्ष में नहीं था। उन्होंने कहा था कि मैं हस्तिनापुर के पक्ष में था।
-देश के सामान्य नागरिक की भावना भारत के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। इस चुनाव में मैं पहले दिन से कह रहा था कि चुनाव कोई दल नहीं लड़ रहा, कोई उम्मीदवार, नेता नहीं लड़ रहा है, ये चुनाव देश की जनता लड़ रही है।
-आज मेरी उस भावना को जनता जनार्दन ने प्रकट कर दिया है इसलिए अगर कोई विजयी हुआ है तो हिंदुस्तान विजयी हुई है, लोकतंत्र विजयी हुआ है, जनता विजयी हुई है।  
-इस लोकसभा चुनाव में जो विजय हुए हैं मैं दिल से बधाई देता हूं, सभी विजयी उम्मीदवारों जो किसी भी दल के हों, देश के उज्जवल भविष्य के लिए देश की सेवा करेंगे, इस विश्वास के साथ सभी को शुभकामना देता हूं।
-मैं इस लोकतंत्र के उत्सव में लोकतंत्र की खातिर जिन-जिन लोगों ने बलिदान दिया है, जो घायल हुए हैं, उनके पारिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। 
-विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में बनने वाले सरकारों को हर संभव सहयोग का वादा करता हूं। 
-इस पार्टी में ऐसे दिलदार लोग हैं, कोटि कोटि कार्यकर्ता, सिर्फ एक ही भाव, भारत माता की जय..और कुछ नहीं। निस्वार्थ भाव से काम किया। लोकतंत्र की आन बान शान बढ़ाने का काम किया।

____________________________________________________________

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का संबोधन

अमित शाह ने कहा कि 

-पीएम मोदीजी के नेतृत्व पर अपार विश्वास के लिए करोड़ों कार्यकर्ताओं और 125 करोड़ जनता का धन्यवाद करता हूं।
-आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है।
-कई मायने में यह जीत ऐतिहासिक जीत है, देश में 50 साल बाद पहली बार कोई पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री आया है।  
-मैंने देश के कार्यकर्ताओं को कहा था कि 50 साल की लड़ाई करने के लिए तैयार रहें। देश के 17 प्रदेशों में जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है।
-करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बना। 
-ये देश की जनता की विजय है। ये भाजपा के 11 करोड़ भाजपा के कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की विजय है।
-ये विजय भाजपा की मोदी सरकार, जिसने 2014-2019 तक सबका साथ-सबका विकास की नीति से काम किया, ये उस नीति की विजय है। 
-कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है। 50 साल के बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। ये सम्मान हम सबके लोकप्रिय नेता, भाजपा के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी को मिला है।
-उत्तर प्रदेश के अंदर सपा-बसपा दोनों इकट्ठा हुए तो पूरे देश के मीडिया का कहना था कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा? ये प्रचंड विजय दर्शाती है कि आने वाले दिनों में परिवारवादी पार्टियों का कोई महत्व नहीं रहने वाला है।
-एक ओर जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को जिताया है। दूसरी ओर कांग्रेस को करारी हार देखनी पड़ी है। देश के 17 राज्यों में कांग्रेस को बिग जीरो मिला है।
-मैंने देश के कार्यकर्ताओं को कहा था कि हम 50 प्रतिशत की लड़ाई लड़ने के लिए चुनाव मैदान में हैं। आज मैं गौरव के साथ कह सकता हूं कि देश के 17 राज्यों में जनता ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोटों का आशीर्वाद भाजपा को दिया है। 

_______________________________________________________________

इससे पहले क्या हुआ, कौन कब पहुंचा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां अमित शाह ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंच के पास पहुंचे। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। भाजपा मुख्यालय में मंच पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार जोश देखा गया। कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। पार्श्व में फिल्म बाहुबली के गीत के बीच पीएम मोदी का बयान भी चल रहा था- अबकी बार, 300 पार। जीत के जश्न के बीच पीएम मोदी और अमित शाह पर पुष्पवर्षा होती रही। इस बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने विक्ट्री साइन बनाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed