फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP accuses Rahul Gandhi of flying abroad when nation is mourning, Congress calls it diversion tactic

BJP: भाजपा का आरोप- देश शोक मना रहा, राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने गए विदेश; कांग्रेस ने किया पलटवार

Mon, 30 Dec 2024 03:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 30 Dec 2024 03:52 PM IST
सार

BJP: भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश जब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का शोक मना रहा है, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश चले गए हैं। वहीं, कांग्रेस ने इसे ध्यान भटकाने की राजनीति करार देते हुए पलटवार किया। 

विज्ञापन
BJP accuses Rahul Gandhi of flying abroad when nation is mourning, Congress calls it diversion tactic
शहजाद पूनावाला। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि जब देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, तो लोकसभा में विपक्ष के नेता नए साल का जश्न मनाने के विदेश चले गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने मनमोहन सिंह का अपमान किया है।

विज्ञापन


'कांग्रेस को डॉ. मनमोहन सिंह की परवाह नहीं'
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने 'एक्स' पर लिखा, 'जब देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेश जा रहे हैं। देश सात दिन के शोक में है। कांग्रेस को डॉ. मनमोहन सिंह की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने जीवनभर उनका अपमान किया और अब भी यही कर रहे हैं। कल कोई भी उनका अस्थि कलश लेने नहीं गया। जैसा कि ताजा खुलासों में सामने आया है कि कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने से भी इनकार किया। यही इनका असली चेहरा है।'
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन


'मुंबई हमले की रात पार्टी कर रहे थे राहुल गांधी'
पूनावाला ने आगे कहा कि राहुल गांधी के लिए 'पर्यटन' कोई नई बात नहीं है। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता के पद को 'पर्यटन नेता' और 'पार्टी नेता' में बदल दिया है। जब देश डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, राहुल गांधी पर्यटन और पार्टी के काम के लिए विदेश चले गए हैं, जैसा कि मीडिया में आ रही खबरों में कहा जा रहा है। राहुल गांधी का पर्यटन नया नहीं है। जब 26/11 मुंबई हमला हुआ था, तब वह सारी रात पार्टी कर रहे थे। उन्हें डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का कोई दुख नहीं है।' 

गांधी परिवार-कांग्रेस को सिखों से नफरत: अमित मालवीय
वहीं, भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल किया था। मालवीय ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार और कांग्रेस सिखों के प्रति नफरत रखते हैं। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मालवीय ने कहा, जब देश डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, राहुल गांधी नए साल के लिए वियतनाम गए हैं। राहुल गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का सियासी लाभ उठाने की कोशिश की। उनके प्रति उनकी घृणा साफ नजर आ रही है। गांधी परिवार और कांग्रेस को सिखों से नफरत है। भूलें नहीं कि (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब का अपमान किया था। 

कांग्रेस ने पलटवार किया
इस बीच, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पलवार किया और इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 'ध्यान भटकाने की राजनीति' करार दिया। एक्स पर एक पोस्ट में टैगोर ने लिखा, संगठनों को यह ध्यान भटकाने की राजनीति कब तक करनी है? जिस तरह से (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी ने डॉ. साहब (पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह) यमुनापार अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से मना किया और उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को कोने में धकेला, यह शर्मनाक है। अगर राहुल गांधी यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपकों क्यों परेशानी हो रही है? नए साल में अच्छे रहें। 


26 दिसंबर को दिल्ली में हुआ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को दिल्ली में हुआ। वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगमबोध घाट पर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जहां उनके परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और सरकार के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी हुई। 

सिर्फ झूठ बोलती है भाजपा: सुखविंदर सिंह रंधावा
वहीं, कांग्रेस सांसद सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा, भाजपा केवल झूठ बोलती है। वे सबकुछ झूठ बोलते हैं। उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए जगह नहीं दी। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के अस्थि कलश को कंधा दिया और भाजपा उन पर आरोप लगा रही है। भाजपा को शर्म आनी चाहिए। उन्हें मनमोहन सिंह के नाम पर रानजीति करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed