फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bird flu confirmed in two more states

दो और राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि , हरियाणा में मारी जाएंगी 1.66 लाख मुर्गियां

Sat, 09 Jan 2021 03:34 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Jan 2021 03:34 AM IST
विज्ञापन
Bird flu confirmed in two more states
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

केरल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के बाद हरियाणा और गुजरात में भी बर्ड फ्लू पहुंच गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि की। हरियाणा के पंचकूला के दो नमूने पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


इसके बाद दो फार्म के एक किलोमीटर दायरे में आने वाले पांच पॉल्ट्री फार्म की 1.66 लाख मुर्गियों को मारने का फैसला हुआ। गुजरात के जूनागढ़ में भी मृत प्रवासी पक्षी में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई। दिल्ली व छत्तीसगढ़ में मृत पक्षी मिलने से संक्रमण की आशंका है। वहीं, केंद्र ने प्रभावित राज्यों में निगरानी और जांच के लिए टीम तैनात की है।
विज्ञापन


हरियाणा के पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को बताया, पंचकूला के गांव खेड़ी के सिद्धार्थ पॉल्ट्री फार्म और गांव धनौली के नेचर पॉल्ट्री फार्म की मुर्गियों में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिला है। पंचकूला के पॉल्ट्री फार्म में 2 दिसंबर से मुर्गियां मर रही थीं, लेकिन संचालकों ने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणा के पॉल्ट्री फार्म में 80 लाख मुर्गियां हैं, जिनमें 16 हजार का रोज मरना आम है। जिन फार्म की मुर्गियों को मारा जाएगा, उनके संचालकों को प्रति मुर्गी 90 रुपये मुआवजा देंगे। फार्म के एक किमी दायरे को संक्रमित जोन और 10 किमी क्षेत्र को निगरानी जोन घोषित किया है। दस किमी दायरे में निगरानी होगी। 

दिल्ली, छत्तीसगढ़ में कौवों की मौत से हड़कंप
दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में 20 से ज्यादा कौवे और हस्तसाल के डीडीए पार्क में 16 पक्षी मृत मिले हैं। पशुपालन विभाग ने शुक्रवार को इनके सैंपल जांच के लिए जालंधर प्रयोगशाला भेजें। दिल्ली पशुपालन विभाग के डॉ. राकेश सिंह ने बताया, कुछ दिन में 20 से ज्यादा कौवों की मौत हुई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मौत का कारण बर्ड फ्लू संक्रमण है या नहीं।

वहीं, छत्तीसगढ़ के बालोड जिले में चार कौवे मृत मिले हैं। जिले के कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया, बालोड से 13 किलोमीटर दूर पोंडी गांव में मृत मिले चार कौवों के सैंपल भोपाल भेजे गए हैं।

पौंग झील में 273 और प्रवासी पक्षी मृत मिले 
तलवाड़ा (हिमाचल)। हिमाचल प्रदेश की पौंग झील शुक्रवार को 273 प्रवासी पक्षी मृत मिले। यहां 28 दिसंबर से अब तक 3,702 प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू के कारण मर चुके हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए हैदराबाद से विशेषज्ञों की टीम पहुंची है। वहीं, विदेशी परिंदे दफनाने के लिए पशुपालन विभाग की 18 रैपिड रिस्पांस टीमें जुटी हैं। 


अब तक छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि
अब तक छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इन राज्यों को संक्रमण रोकने के लिए एक्शन प्लान के मुताबिक कदम उठाने को कहा है। सरकार ने कहा, जो राज्य एवियन इंफ्लूएंजा से अछूते हैं उन्हें पक्षियों की असामान्य मौत पर नजर रखनी चाहिए और तत्काल रिपोर्ट करें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

केरल से पॉल्ट्री की आपूर्ति पर रोक
मंगलूरू। केरल में बर्ड फ्लू फैलने के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रशासन ने पड़ोसी राज्य से पॉल्ट्री की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त केवी राजेंद्र ने अधिसूचना जारी कर कहा, जिले से केरल जाने वाले वाहनों को वापस आने पर संक्रमण मुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed