{"_id":"631c60ad99716241d12c873f","slug":"biplab-deb-thanks-pm-modi-for-rajya-sabha-nomination-tripura-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biplab Deb: विप्लब कुमार देब त्रिपुरा से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार, पूर्व सीएम ने PM का जताया आभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Biplab Deb: विप्लब कुमार देब त्रिपुरा से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार, पूर्व सीएम ने PM का जताया आभार
Sat, 10 Sep 2022 05:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 10 Sep 2022 05:08 PM IST
सार
बिप्लब देव (50) को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर साहा को मुख्यमंत्री बनाया था। देब को हरियाणा में पार्टी मामलों का प्रभारी भी बनाया गया है।
विज्ञापन
बिप्लब कुमार देब (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देब को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। त्रिपुरा की यह राज्यसभा सीट माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव 22 सितंबर को होना है। विधानसभा में भाजपा बहुमत में है। ऐसे में बिप्लब की जीत लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले बिप्लब देव (50) को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर साहा को मुख्यमंत्री बनाया था। देब को हरियाणा में पार्टी मामलों का प्रभारी भी बनाया गया है। इस बीच विप्लब कुमार देब ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद, जिन्होंने त्रिपुरा से राज्यसभा सांसद के लिए मुझे भाजपा उम्मीदवार चुना। मैं त्रिपुरा और उसके लोगों के विकास और कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
विज्ञापन