फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biker Vinoo Paliwal died in a road accident

मशहूर महिला बाइकर वीनू पालीवाल की सड़क हादसे में मौत

Tue, 12 Apr 2016 11:54 PM IST
एजेंसी / विदिशा
एजेंसी / विदिशा Updated Tue, 12 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Biker Vinoo Paliwal died in a road accident
बाइक राइडर वीनू पालीवाल - फोटो : pti

लेडी ऑफ द हार्ले के नाम से पहचानी जाने वाले बाइक राइडर वीनू पालीवाल की मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर भारत भ्रमण के लिए निकली वीनू की बाइक सोमवार को फिसल जाने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इसके बाद विदिशा में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जयपुर की वीनू पालीवाल (30) सोमवार सुबह अपने साथी दीपेश तंवर के साथ लखनऊ से जयपुर के लिए निकली थीं। दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार थे। वीनू हर्ले डेविडसन से आगे चल रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान विदिशा जिले के ग्यारसपुर में एक मोड़ पर वीनू की मोटर साइकिल फिसल गई और वह गिर पड़ीं। पुलिस ने जानकारी दी कि वीनू को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विदिशा रेफर किया गया। हालांकि यहां अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, वीनू के साथी दीपेश ने आरोप लगाया है कि ग्यारसपुर में प्राथमिक उपचार से पहले वीनू बात कर रही थीं, लेकिन इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed