फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar updates Young man returning from Durga Puja shot dead

Bihar: मोतिहारी में बेखौफ अपराधी! दुर्गा पूजा से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

Wed, 25 Oct 2023 03:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Oct 2023 03:53 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी सुनील कुमार अपनी मां सांभा देवी और दस वर्षीय बहन सोनी को मेले से रात के 12 बजे बाइक से वापस लौट रहा था। इसी बीच बलान रोड में करीब चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन
Bihar updates Young man returning from Durga Puja shot dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में मां और बहन के साथ दुर्गा पुजा के मेले से लौट रहे एक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गाली लगने के बाद युवक को तुरंत इलाज के लिए सीएचसी घोड़ासहन में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी विदेशी महतो का 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार अपनी मां सांभा देवी और दस वर्षीय बहन सोनी को मेले से  रात के 12 बजे बाइक पर लेकर वापस लौट रहा था। इसी बीच बलान रोड में करीब चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और युवक के पेट में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनसान सड़क पर मां और बहन मदद के लिए चिल्लाते रहे। इसी बीच मेले से लौट रहे कुछ लोगों ने युवक को उठाकर अस्पताल ले गए। मृतक की ढाई साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी एक ढाई माह की बेटी भी है। 

सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के परिवारवाले फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, जिस वजह से हत्या के पीछे का कारण नहीं पता चल पा रहा है। 

ससुराल में मिला महिला का शव
नालंदा में मंगलवार की रात पुलिस ने एक महिला का शव उसके ससुराल से बरामद की। यह घटना मानपुर थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव का है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय कुसुम देवी के तौर पर की गई है। 

मृतिका की बहन ने बताया कि ससुराल वाले उसकी बहन को हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। पिछले दो साल से उसकी बहन मामायके नहीं आई थी। बेटी के पैदा होने के बाद से ही उसकी बहन को परेशान किया जा रहा था। 

उन्होंने आगे बताया कि मृतिका छह महीने की गर्भवती थी। ससुराल के लोगों मे उसका अल्ट्रासाउंड करवाया, जिसमें उन्हें पता चला कि फिर से बेटी होने वाली है। इसके बाद उन्होंने उसका गला घोंटकर उसे फंदे से लटका दिया।

मृतक की बहन ने बताया कि उनकी बहन को तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटी हैं और एक बेटा है जो मुखबधिर है। सात  साल पहले नवादा जिला के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारी गांव निवासी कुसुम कुमारी की शादी मानपुर थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव निवासी उदित चौहान से हुई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन बेटी पैदा होने के बाद से ही ससुराल वाले कुसुम को प्रताड़ित करने लगे और उसकी हत्या कर दी। 

इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही मृतिका के ससुराल वाले फरार है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।


फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को मिला नाबालिग का अधजला शव
गया के फहतेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक 17 वर्षीय नाबालिग का अधजला शव मिला। पुलिस इस मामले में मृतिका की मां को लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार फहतेपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के समीप स्थित पईन के पास ग्रामीणों को आग लगने की सूचना मिली। जब ग्रामीकों ने नजदीक जाकर देखा, तो उसमें लड़की जल रही थी। 

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान मृतिका की पहचान फहतेपुर थाना क्षेत्र के केतरा गांव की रहने वाली 17 वर्षीय श्री उर्फ लैला कुमारी के रुप में की गई।

पिलहाल इस मामले में पुलिस ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतिका की मां को हिरासत में ले लिया है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed