फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna CBI Team Reached At Ex Bihar Chief Minister Rabri Devi House amid Tamil Nadu Violence Controversy

Bihar: राबड़ी आवास से 5 घंटे बाद निकली CBI की टीम, तेजस्वी बोले- 2024 तक यह सिलसिला चलता रहेगा

Mon, 06 Mar 2023 09:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 06 Mar 2023 09:17 PM IST
सार

Bihar News CBI Investigated Rabri House: इस केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती आरोपी हैं। 

विज्ञापन
Patna CBI Team Reached At Ex Bihar Chief Minister Rabri Devi House amid Tamil Nadu Violence Controversy
राबड़ी आवास पहुंची CBI की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार सुबह CBI की टीम पहुंची। करीब पांच घंटे तक राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद टीम राबड़ी आवास से बाहर निकली। CBI अधिकारियों ने मीडियो बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और चले गए। 

विज्ञापन


टीम जमीन के बदले नौकरी केस में पूछताछ कर रही है। इस केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 लोग आरोपी हैं। 15 मार्च लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। जिस समय टीम पहुंची, राबड़ी देवी विधान परिषद् जाने की तैयारी कर रही थीं।
विज्ञापन


इस मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि राबड़ी आवास पर CBI की टीम ने पूछताछ की। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो निकल गए थे। इसके बाद पता चला कि CBI की टीम पहुंची है। बताया कि जमीन के बदले नौकरी केस में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ करनी है। देखिए, हमलोग तो निश्चिंत हैं। हर महीने सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स आते रहते हैं। 2024 तक यह सिलसिला चलता रहेगा। इससे हमलोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा। जब कोई गलत हुआ नहीं तो उसकी चिंता हमलोगों को नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


BJP ने कहा- एजेंसी अपना काम कर रही

Patna CBI Team Reached At Ex Bihar Chief Minister Rabri Devi House amid Tamil Nadu Violence Controversy
राबड़ी आवास के बाहर प्रदर्शन करते राजद समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

2024 के चुनाव में जनता जवाब देगी
इधर, राबड़ी आवास के बाहर राजद समर्थक धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि लालू प्रसाद सिंगापुर से लौटे हैं। उनकी थोड़ी सी सक्रियता बढ़ी और एक कार्यक्रम में उन्होंने जनता को संबोधित किया। इसके बाद केंद्र सरकार भयभीत हो गई। बिहार में सबलोग होली की तैयारी में लगे हैं और भाजपा वालों CBI की टीम भेजी है। संस्थाओं का दुरुपयोग किया है। 2024 के चुनाव में जनता इसका माकूल जवाब देगी। 

तेज प्रताप यादव विधानसभा के लिए निकले 
विधान परिषद् सदस्य और उनके मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह भी वहीं मौजूद थे। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव करीब साढ़े 11 बजे विधानसभा के लिए गाड़ी में बैठकर निकले। इसके बाद वह करीब डेढ़ बजे साइकिल से वापस विधानसभा लौटे। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर पिछले महीने ही भारत लौटे हैं।

यह पूछताछ पहले CBI कार्यालय में होने वाली थी
सूत्रों की मानें तो CBI की टीम द्वारा पूछताछ का कार्यक्रम पहले से तय था। इसके लिए CBI ने नोटिस भेजी थी। पहले तो यह पूछताछ CBI कार्यालय में होने वाली थी, लेकिन बाद राबड़ी आवास पर पूछताछ करने के लिए टीम पहुंची। सोमवार सुबह एक दर्जन अधिकारी 3 गाड़ी से राबड़ी आवास पहुंचे। CBI की टीम ने पिछले साथ मई और अगस्त में लालू-राबड़ी उनके करीबियों के 17 ठिकाने पर पहुंची थी।  

मोदी विरोधी नेताओं से मिल रहे तेजस्वी...

Patna CBI Team Reached At Ex Bihar Chief Minister Rabri Devi House amid Tamil Nadu Violence Controversy
राजद आवास के बाहर प्रदर्शन करते राजद समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

राबड़ी आवास के बाहर राजद समर्थकों की भीड़
इधर, CBI की टीम पहुंचे की सूचना पर राबड़ी आवास के बाहर राजद समर्थकों की भीड़ जुट गई। समर्थक केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि मोदी सरकार लालू-तेजस्वी से डरी हुई है इसलिए CBI की टीम को यहां भेजा है। राजद विधायक ने कहा कि लालू परिवार को ट्रॉर्चर करने, धमकाने और सरेंडर के लिए CBI की टीम यहां भेजी है। गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू और तेजस्वी किसी कीमत पर झुकने वाले नहीं है। जनता इसका माकूल जवाब 2024 में देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed