फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tejashwi Yadav said on CBI's inquiry - it is natural to oppose Modi government, BJP leaders said - agen

Bihar: CBI की पूछताछ पर तेजस्वी बोले- भाजपा विरोध में यह स्वाभाविक, BJP ने कहा- एजेंसी काम कर रही

Mon, 06 Mar 2023 02:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Mar 2023 02:24 PM IST
सार

राबड़ी आवास पर CBI की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का विरोध करने पर छापेमारी होना स्वाभाविक है। मैं तो कहता हूं कि CBI राजद आवास पर ही अपना दफ्तर खोल लें।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi Yadav said on CBI's inquiry - it is natural to oppose Modi government, BJP leaders said - agen
तेजस्वी यादव, पीएम नरेंद्र मोदी।

विस्तार

राबड़ी आवास पर CBI की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का विरोध करने पर छापेमारी होना स्वाभाविक है। मैं तो कहता हूं कि CBI राजद आवास पर ही अपना दफ्तर खोल लें। बार-बार आने-जाने से सरकारी पैसा खर्च होता है।  भाजपा का विरोध करने पर छापेमारी होना स्वाभाविक है। मैं तो कहता हूं कि CBI राजद आवास पर ही अपना दफ्तर खोल लें। बार-बार आने-जाने से सरकारी पैसा खर्च होता है। यह पैसा जनता का होता है। पूर्व में भी इनलोगों ने केस किया। इसमें भी हमलोगों ने पूर्ण सहयोग किया। IRCTC और लैंड फॉर जॉब को रेल मंत्रालय ने आजतक घोटाला माना ही नहीं है। CBI को सपने आते हैं कि घोटाला हुआ।

विज्ञापन

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरा देश जानता है कि लालू ने रेलवे को 90 हजार करोड़ दिलवाने का काम किया। केंद्र मंत्री हो या राज्य मंत्री हो या फिर प्रधानमंत्री हो वह किसी को नौकरी दे नहीं सकता है। हालांकि, आप जांच कर रहे हैं तो करते रहिए। जिस दिन हमारी महागठबंधन की सरकार बनी तो हमने कहा कि यह सिलसिला चलता रहेगा। भाजपा के साथ रहिएगा तो राजा हरिशचंद्र कहलाइएगा। अगर भाजपा से सवाल कीजिएगा तो इस तरह से केस होंगे। वहीं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि लालू परिवार के ठिकाने पर CBI की टीम को कुछ नहीं मिला। ढेला पत्थर मिट्टी गोबर के अलावा कुछ नहीं मिला। CBI खुद पैसे लेकर सवाल जरूर खड़े कर सकती है।

विज्ञापन


भाजपा नेत्री रेणु देवी बोलीं- जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी
बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेत्री रेणु देवी ने कहा कि CBI सरकारी संस्था है। वह अपना काम करेगी। हमलोग अपना काम कर रहे हैं। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। अगर कुछ होगा तो निकलेगा, नहीं होगा तो नहीं निकलेगा। कोई केंद्र सरकार का पिट्ठू नहीं होता है। स्वायत्त संस्था है वह अपना काम कर कर रही। अगर हम गलत होंगे तो वो संस्था हमारे ऊपर भी करवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


CBI की टीम का आना देश में अघोषित आपातकाल
इधर, पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि राबड़ी आवास पर CBI की टीम का आना देश में अघोषित आपातकाल का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 2024 से पहले और छापेमारी होंगे। सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार रिटायर हो जाना चाहिए। नीतीश कुमार अब बिहार और देश का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं।


भाजपा ने काले चेहरे का उदाहरण पेश किया है
वहीं RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि भाजपा ने काले चेहरे का उदाहरण पेश किया है। पूरा देश होली की तैयारी कर रहा है ऐसे में केंद्र सरकार राजद को परेशान करने की कोशिश कर रही है। हमलोग इससे डरने वाले नहीं है। जनता सब देख रही है, वह 2024 में माकूल जवाब देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed