फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar: JDU suspended 21 party members for anti-party activities

पूर्व मंत्री समेत JDU के 21 बागियों पर गिरी गाज, नीतीश ने दिखाया बाहर का रास्ता

Mon, 14 Aug 2017 03:02 PM IST
amarujala.com- Presented By- त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By- त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Mon, 14 Aug 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
Bihar: JDU suspended 21 party members for anti-party activities
शरद यादव, नीतीश कुमार

जनता दल यूनाइटेड में बागियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जेडीयू ने पूर्व मंत्री रमई राम और पूर्व सांसद अर्जुन राय समेत 21 बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन


प्राथमिक सदस्यता से निलंबित
जेडीयू के बिहार अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जेडीयू के 21 सदस्यों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। जेडीयू ने पार्टी नेताओं के खिलाफ यह कदम पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते उठाया है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को शरद यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। नीतीश ने बागी हुए शरद को राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता के पद से हटा दिया था।

इससे एक दिन पहले राज्य सभा सांसद अली अनवर पर भी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी के संसदीय दल से निलंबित कर दिया था। अनवर को शरद का बेहद करीबा माना जाता है।



नीतीश की पार्टी में दो फाड़!
जनता दल(यूनाइटेड) दो फाड़ होती दिख रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने वरिष्ठ सहयोगी और जेडीयू के अध्यक्ष रह चुके शरद यादव को राज्यसभा पार्लियामेंट्री पार्टी के लीडर पोस्ट से क्या हटाया, अब शरद यादव पूरी पार्टी पर ही दावा जताने की ओर बढ़ रहे हैं।

शरद यादव के करीबी अरुण श्रीवास्तव ने दावा किया है कि शरद के साथ देश के 14 राज्यों के अध्यक्ष हैं, साथ ही पार्टी के दो राज्यसभा सांसद। यही नहीं, पार्टी के ऑफिस बैरियर के लोग भी शरद यादव के साथ हैं और शरद जल्द ही चुनाव आयोग में दावा ठोककर अपने ग्रुप को असली जेडीयू घोषित करने की मुहिम में उतर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed