फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime News: Father used to rape daughter every day in Samastipur, arrested; Video Viral

पापा की गंदी करतूत: 18 साल की बेटी का हर दिन दुष्कर्म करता था पिता, मां भी देती थी साथ

Fri, 06 May 2022 09:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 06 May 2022 09:37 AM IST
सार

युवती ने बताया कि उसके 50 साल के पिता उससे हर दिन दुष्कर्म करते थे। जब वह इसकी शिकायत अपनी मां से करती, तो वह उसे ही दोषी बताकर चुप करा देती। इसके बाद युवती ने अपने पिता की गंदी करतूत का वीडियो बना लिया और थाने पहुंच गई। 

विज्ञापन
Bihar Crime News: Father used to rape daughter every day in Samastipur, arrested; Video Viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आई एक घटना हैरान करने वाली है। यहां एक 18 साल की युवती से उसका पिता हर दिन दुष्कर्म करता था। इस गंदी हरकत में युवती की मां भी अपने पति का साथ देती थी। जब भी बेटी विरोध करती, दोनों डरा-धमका कर उसे चुप करा देते। आखिरकार लड़की ने पिता की इस करतूत का वीडियो बनाया और थाने पहुंच गई। इसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


शिक्षक है आरोपी पिता 
पीड़िता ने बताया कि उसका पिता पेशे से शिक्षक है। 50 वर्षीय पिता हर दिन उसके साथ दुष्कर्म करता। जब वह इसकी शिकायत मां से करती, तो वह युवती को ही दोषी बताने लगती। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने पिता की गंदी हरकतों से तंग आ गई तो उसने इसका वीडियो बना लिया और रोसड़ा थाने पहुंच गई। 
विज्ञापन


पहले पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत 
युवती का आरोप है कि पहले पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की और थाने से उसे भगा दिया, लेकिन जब मामला उच्चअधिकारियों की जानकारी में आया तो युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ सहरियार अख्तर ने बताया कि, वीडियो में दिख रही युवती ही थाने पहुंची थी। उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया, सही जानकारी सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed