फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar CM Nitish Kumar to meet West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee in Kolkata united opposition vs BJP

Opposition: ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे नीतीश और तेजस्वी, विपक्षी एकता को लेकर हुई यह बात

Mon, 24 Apr 2023 03:11 PM IST
Arjun Nirala एन. अर्जुन
Updated Mon, 24 Apr 2023 03:11 PM IST
सार

नीतीश कुमार पहले मंगलवार सुबह कोलकाता आने वाले थे और उसी शाम दक्षिणी कोलकाता में ममता के कालीघाट स्थित आवास पर उनसे मुलाकात करने वाले थे। हालांकि, अब कार्यक्रम में बदलाव हो गया और नीतीश सोमवार को ही ममता से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar to meet West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee in Kolkata united opposition vs BJP
नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले  विपक्षी दलों को एकजुट करने के मकसद से  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे हैं। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी ममता से मिले। बैठक में तीनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता को मजबूत करने पर बात हुई। 
विज्ञापन


क्या बोले नीतीश कुमार?
बिहार के मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कहा, "अब पता नहीं, ये (भाजपा) इतिहास बदल देंगे या क्या कर देंगे? सभी को सतर्क होना है इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमारे बीच बहुत अच्छी बात हुई है। आवश्यकता अनुसार हम भविष्य में अन्य पार्टियों को साथ में लाकर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


क्या बोलीं ममता बनर्जी?
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मैंने नीतीश जी से यही अनुरोध किया है कि जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से हुआ था तो हम भी बिहार में ऑल पार्टी मीटिंग करें। हमें एक संदेश देना है कि हम सभी एक साथ हैं। मैंने तो पहले ही कह दिया है कि मुझे इससे कोई एतराज नहीं है, मैं चाहती हूं कि भाजपा जीरो बन जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर-कांग्रेस गठबंधन बनाने के लिए बैठक?
तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता पर बात हुई। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में ही ममता बनर्जी विपक्षी एकता को लेकर कई गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठकें कर चुकी हैं। उम्मीद है कि नीतीश कोलकाता में तीन से चार घंटे रुकेंगे, जिसमें बंगाल के अपने समकक्ष के साथ डेढ़ या दो घंटे की बैठक शामिल है। 

नीतीश कुमार पहले मंगलवार सुबह कोलकाता आने वाले थे और उसी शाम दक्षिणी कोलकाता में ममता के कालीघाट स्थित आवास पर उनसे मुलाकात करने वाले थे। हालांकि, अब कार्यक्रम में बदलाव हो गया और नीतीश सोमवार को ही आ रहे हैं। 

अखिलेश से भी मुलाकात करेंगे बिहार सीएम
जानकारी यह भी मिली है कि ममता से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार सीधे लखनऊ जाकर अखिलेश यादव से मिलेंगे। इससे पहले पिछले महीने ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कोलकाता के कालीघाट में ममता से मुलाकात की थी। बैठक में, दोनों नेताओं ने कांग्रेस से दूरी बनाए रखने और 2024 के चुनावों में भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय ताकतों की एकता पर फोकस करने पर सहमति व्यक्त की थीं।



ममता भी विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में
अखिलेश से मिलने के ठीक बाद, ममता ओडिशा दौरे पर गईं और वहां मुख्यमंत्री व बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक के साथ बैठक कीं। इसके बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कोलकाता आकर ममता से मुलाकात की थीं। इसके बाद पिछले हफ्ते ममता ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बातचीत की थी।

नीतीश तो कांग्रेस नेताओं के साथ भी बैठक कर चुके
बिहार सीएम के ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से मिलने की स्पष्ट वजह तो सामने नहीं आई है, हालांकि अब तक इसे कांग्रेस के बगैर ही विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, एक पेंच यह भी है कि नीतीश कुमार हाल ही में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी से बंद दरवाजे के पीछे बैठक कर चुके हैं। ऐसे में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए क्या नीति बनती है, नीतीश कुमार की आज की बैठक से काफी कुछ साफ होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed