फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election Jagdishpur Constituency Ram Vishun Yadav, Dinesh Kumar Yadav

सीट का समीकरण: यहां से पिछले छह चुनाव में तीन-तीन बार जीते राजद-जदयू, ऐसा है जगदीशपुर सीट का चुनावी इतिहास

Sun, 19 Oct 2025 07:55 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 19 Oct 2025 07:55 AM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात जगदीशपुर सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में राजद के राम विष्णु सिंह विधायक हैं।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election Jagdishpur Constituency Ram Vishun Yadav, Dinesh Kumar Yadav
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। पहले चरण का नामांकन पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का नामांकन के लिए सोमवार आखिरी दिन होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। नाम वपासी के साथ ही यह तय हो जाएगा कि कहां किसके बीच मुकाबला होगा। दीपावली के बाद सियासी दलों का चुनाव प्रचार भी और जोर पकड़ेगा। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज जगदीशपुर  विधानसभा सीट की बात करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानें जिले के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला भोजपुर भी है। भोजपुर जिला तीन अनुमंडल और 14 ब्लॉक में बंटा है। जिले में सात विधानसभा सीट हैं। इनमें- संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज जगदीशपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। जगदीशपुर विधानसभा सीट से 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था। 

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1952- कांग्रेस के सुमित्रा देवी को जीत मिली। 

1962- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के शुक्र राम को जीत मिली। 

1967- कांग्रेस के एस पी राय को जीत मिली। 

1969- निर्दलीय उम्मीदवार सत्यानारायण सिंह को जीत मिली। 

1972- कांग्रेस के शिव पूजन वर्मा को जीत मिली। 

1977 - निर्दलीय उम्मीदवार सत्यानारायण सिंह को जीत मिली। 

1980 -  निर्दलीय उम्मीदवार बीर बहादुर सिंह को जीत मिली। 

1985-   लोकदल के हरि नारायण सिंह को जीत मिली। 

1990 -  भारतीय जन मोर्चा के श्री भगवान सिंह को जीत मिली। 

1995-   जनता दल के हरि नारायण सिंह को जीत मिली। 

2000- समता पार्टी के श्री भगवान सिंह को जीत मिली। 

फरवरी 2005- जदयू के श्री भगवान सिंह को जीत मिली। 

अक्तूबर 2005- जदयू के श्री भगवान सिंह को लगातार तीसरी बार जगदीशपुर से जीत मिली। कुल मिलाकर यहां उन्होंने चौथी जीत दर्ज की। 

 2010-  राजद के दिनेश कुमार सिंह को जीत मिली।

2015-  राजद के राम विष्णु सिंह को जीत मिली। 

2020-राजद के राम विष्णु सिंह को जीत मिली। 


 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़े

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed