फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election Mohania Constituency Sangita Kumari Niranjan Ram

Seat Ka Samikaran: मोहनिया में कब किसकी रही है महारत, कौन कितनी बार यहां से जीता, जानें

Sat, 11 Oct 2025 07:34 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 11 Oct 2025 07:34 AM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात मोहनिया सीट की करेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से राजद की संगीता कुमारी को जीत मिली थी।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election Mohania Constituency Sangita Kumari Niranjan Ram
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। इस बार के चुनाव में 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, 2020 में यह आकड़ा 7,36,47,660 था। 2020 के मुकाबले इस बार के चुनाव में 5,44,697 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। हालांकि, एसआईआर के बाद राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 47,77,487 कमी आई है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज मोहनिया विधानसभा सीट की बात करेंगे।

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
     
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें जिले के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला कैमूर भी है।  कैमूर जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें रामगढ़, मोहनिया (एससी), भभुआ, चैनपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज मोहनिया विधानसभा सीट की बात करेंगे। मोहनिया  विधानसभा सीट से 1957 में पहली बार चुनाव हुआ था।

विज्ञापन

कब कौन जीता चुनाव 

1957- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बद्री सिंह को जीत मिली।

1962- कांग्रेस के मंगल चरण सिंह को जीत मिली। 

1967- कांग्रेस के आर राम को जीत मिली। 

1969 - प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के भगवत प्रसाद को जीत मिली। 

1972- कांग्रेस के सुरेश कुमार को जीत मिली। 

1977 - जनता पार्टी के राम कृष्णा राम ने जीत हासिल की। 

1980 -  कांग्रेस (आई) के महावीर पासवान को जीत मिली। 

1985-  कांग्रेस के महावीर पासवान दोबारा मोहनिया सीट से जीत दर्ज की।

1990 - जनता दल के शिवाधर पासवान को जीत मिली। 

1995-  बसपा के सुरेश पासी को जीत मिली। 

2000- बसपा के सुरेश पासी को दोबारा यहां से जीते। 

फरवरी 2005- राजद के  सुरेश पासी तीसरी बार यहां से विधायक बने। 

अक्तूबर 2005-  जदयू के छेदी पासवान को जीत मिली।

2010-  जदयू के छेदी पासवान को जीत मिली। 

2014: भाजपा के निरंजन राम को जीत मिली। 

2015- भाजपा के निरंजन राम  दोबारा यहां जीते ।

2020- राजद के संगीता कुमारी को जीत मिली। 




 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed