{"_id":"5b525ded4f1c1b40748b607b","slug":"big-news-of-today-amar-ujala-give-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jul 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज का आखिरी कारवां आज पहुंचेगा अलीगढ़, होगा अंतिम दर्शन
विज्ञापन
नीरज के जनकपुरी स्थित आवास पर उनके प्रशंसकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली से संचार माध्यम से जुड़े लोगों ने भी नीरज के जनकपुरी स्थित आवास की ओर रुख किया। कहा जा रहा है कि शनिवार को तीन या चार घंटे उनके पार्थिव शरीर को आवास पर रखा जाएगा। यहां पर उनके पार्थिव शरीर को वहीं पर रखने की तैयारी की जा रही है जहां पर वह विश्राम किया करते थे। उस कमरे से सभी सोफे, बेड आदि निकलवा कर कमरा खाली करवा दिया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग एक साथ उस कमरे में आ सकें।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस आज कर सकती है लोकसभा चुनावों की रणनीति का एलान
तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि रैली के दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों समेत पूर्व भाजपा सांसद चंदन मित्र भी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। शनिवार की रैली के लिए शुक्रवार से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के समर्थक व कार्यकर्ता महानगर में पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
सड़क पर गड्ढे के कारण दुर्घटना में मरने वाले को मिले मुआवजा: सुप्रीम कोर्ट
देश में सड़कों पर गड्ढे की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या पर हैरानी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसे भयावह करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह की दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या आतंकी हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या से अधिक हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अगर ट्रक हड़ताल जारी रही तो सोमवार से मार्केट पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा
ऑल इंडिया मोटर ट्रान्स्पोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार से ट्रक ऑपरेटरों ने देशभर में हड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली गुड्स ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रजिंदर कपूर का कहना है कि हड़ताल की वजह से करीब 92 लाख ट्रक सड़क से दूर हो जाएंगे। दिल्ली में 50 हजार ट्रकों का पहिया थम गया है। सोमवार के बाद विभिन्न मार्केट पर ट्रक हड़ताल का व्यापक असर होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
क्या राफेल डील पर झूठ बोल रही हैं रक्षा मंत्री, क्यों लहराया रद्द हुए समझौते का कागज?
ऐसा क्या है इस डील में, जिस पर न तो प्रधानमंत्री कुछ बोल रहे हैं और न ही देश की रक्षा मंत्री। रद्द हुए समझौते का कागज सदन में लहरा कर आखिर क्या साबित करना चाहती हैं निर्मला सीतारमण?
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...