फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If the truck strike continues then it will get its impact on the market from Monday

अगर ट्रक हड़ताल जारी रही तो सोमवार से मार्केट पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा

Sat, 21 Jul 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
If the truck strike continues then it will get its impact on the market from Monday

डीजल की बढ़ती कीमतों और थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम में वृद्धि के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों द्वारा शुरू की गई हड़ताल का असर सोमवार से देखने को मिलेगा। ट्रक हड़ताल की वजह से जरूरत की वस्तुओं की किल्लत हो सकती है। साथ ही खाने पीने की वस्तुओं के दाम भी बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


ऑल इंडिया मोटर ट्रान्स्पोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार से ट्रक ऑपरेटरों ने देशभर में हड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली गुड्स ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रजिंदर कपूर का कहना है कि हड़ताल की वजह से करीब 92 लाख ट्रक सड़क से दूर हो जाएंगे। दिल्ली में 50 हजार ट्रकों का पहिया थम गया है। सोमवार के बाद विभिन्न मार्केट पर ट्रक हड़ताल का व्यापक असर होगा। एसोसिएशन की मुख्य मांग है कि डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। अगर यह सम्भव नहीं है तो केंद्र एवं राज्य सरकारें डीजल पर टैक्स कम करे।
विज्ञापन


कपूर के मुताबिक, सरकार का यह तर्क कि ईंधन की कीमत में वृद्धि तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने के कारण हुई है, यह सही नहीं है। तेल के दाम में बढ़ोतरी का कारण अंतरराष्ट्रीय कीमतें नहीं, बल्कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए उच्च कर हैं। ट्रक मालिकों ने बीमा नियामक विकास प्राधिकरण से थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम में कटौती करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, हड़ताल के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे न केवल आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि लोगों को भी कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ेगी। फल, सब्ज़ी और दूध आदि की सप्लाई भी प्रभावित होगी।सरकार को जल्द से जल्द यह हड़ताल खत्म करानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed