फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinamool Congress can announce today the strategy of Lok Sabha elections 2019

तृणमूल कांग्रेस आज कर सकती है लोकसभा चुनावों की रणनीति का एलान

Sat, 21 Jul 2018 03:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sat, 21 Jul 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
Trinamool Congress can announce today the strategy of Lok Sabha elections 2019

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली शनिवार को महानगर में होने वाली शहीद रैली के जरिए अपना लोकसभा चुनाव अभियान शुरू करेंगी। यूं तो वर्ष 1993 में पार्टी के 13 कार्यकर्ताओं की पुलिस फायरिंग में मौत के बाद से ही ममता इस दिन रैली का आयोजन करती हैं। लेकिन अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले आखिरी रैली होने की वजह से इसकी अहमियत काफी बढ़ गई है। इस दिन तृणमूल प्रमुख भाजपा पर करारे हमले तो करेंगी ही, लोकसभा चुनावों की रणनीति का एलान भी कर सकती हैं।

विज्ञापन


शहीद रैली के जरिए शुरू होगा ममता का लोकसभा चुनाव अभियान

तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि रैली के दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों समेत पूर्व भाजपा सांसद चंदन मित्र भी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। शनिवार की रैली के लिए शुक्रवार से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के समर्थक व कार्यकर्ता महानगर में पहुंचने लगे हैं। पार्टी की ओर से कई जगहों पर उनके रहने व खाने का इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की रैली में टेंट ढहने की घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार रैली का मंच तैयार करने में अतिरिक्त सावधानी बरती गई है। रैली के दौरान कानून व व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए छह हजार पुलिसवालों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा रैली स्थल के आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को यहां कहा कि इस बार हम लोग बुराई से लड़ने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के तमाम कार्यकर्ता देश में फैली विभाजन की राजनीति को खत्म करने का संकल्प लेकर अगले लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर देंगे। रैली में ममता सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई की अपील करेंगी। रैली के दौरान कौन-कौन से नेता तृणमूल में शामिल होंगे? इस सवाल पर पार्थ का कहना था कि कल तक इंतजार करें। सब कुछ साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed