फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhupesh Baghel said that Naxalism cannot end without the policy of faith security and development

विश्वास, सुरक्षा और विकास की नीति के बिना नक्सलवाद खत्म नहीं हो सकता: भूपेश बघेल

Tue, 27 Aug 2019 04:14 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 27 Aug 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Bhupesh Baghel said that Naxalism cannot end without the policy of faith security and development
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि नक्सल समस्या से निपटने के लिए उनकी सरकार विश्वास, सुरक्षा और विकास की नीति पर अमल कर रही है क्योंकि इसके बिना नक्सलवाद का सफाया नहीं हो सकता। बघेल ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों और वामपंथी अतिवाद से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, नक्सलवाद और आदिवासियों इलाकों को लेकर हमारी नीति विश्वास, सुरक्षा व विकास की रही है। इस नीति के दम पर ही हम नक्सलवाद का सफाया करेंगे। इसके बिना हम नक्सल समस्या को खत्म नहीं कर सकते।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से यहां जारी बयान के मुताबिक बघेल ने बैठक में कहा, छत्तीसगढ़ सरकार ने विश्वास और विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। हमने वनवासियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण कर उन्हें अधिकार संपन्न बनाया। बस्तर इलाके में जो स्कूल बंद हो गए थे या नक्सलियों द्वारा तोड़ दिए गए थे उन्हें फिर से आरंभ करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने इस बैठक में सुरक्षा, राज्यों के बीच समन्वय और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास संबंधी विषयों की ओर केंद्र का ध्यान आकृष्ट किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed