फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bhima koregaon violence controversy after maharashtra police action 

भीमा-कोरेगांव हिंसा पर गरमाई सियासत, वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर घिरी मोदी सरकार

Wed, 29 Aug 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
bhima koregaon violence controversy after maharashtra police action 
महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार को देशभर में ताबड़तोड़ छापे मार माओवादियों से संपर्क रखने के संदेह में करीब 5 वामपंथी विचारकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हुए लोगों में वामपंथी समर्थक वरवरा राव और गौतम नवलखा के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

पुलिस की इस कार्रवाई का मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। छापेमार कार्रवाई के बाद हुई इन गिरफ्तारियों के खिलाफ रोमिला थापर, प्रभात पटनायक, सतीश देशपांडे, माया डार्नल और एक अन्य कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज और गौतम नवलाखा की गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीमा-कोरेगांव हिंसा केस: 5 सितंबर तक नजरबंद रहेंगे सभी आरोपी, सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों मारे गए छापे
ये छापे बीते साल 31 दिसंबर को एल्गार परिषद के एक कार्यक्रम के बाद पुणे के पास कोरेगांव भीमा गांव में दलितों और उच्च जाति के पेशवाओं के बीच हुई हिंसा की घटना के तहत मारे गए हैं।

बीते दो दिन में पलटी बाजी

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में जून, 2018 में गिरफ्तार पांच लोगों में एक के ठिकाने से पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश से जुड़ा एक पत्र जब्त किया था। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही तरह मोदी को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। इस पत्र से ही वरवरा राव का नाम सामने आया था। लेकिन मंगलवार को वामपंथी विचारकों के घरों पर हुई छापेमारी कार्रवाई की वजह से इस मामले ने एकबार फिर तूल पकड़ लिया है। 

ये भी पढ़ें- कोई आईआईटी टॉपर है तो कोई प्रोफेसर, ये हैं कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए 5 वामपंथी विचारक    

छापेमारी की यह कार्रवाई पुलिस ने हैदराबाद में कवि वरवरा राव, फरीदाबाद व छत्तीसगढ़ में ट्रेड यूनियन की कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज, दिल्ली में गौतम नवलखा, ठाणे में अरुण फरेरा और मुंबई में बरनोन गोंजालविस के आवासों पर की गई। गोवा में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे के घर की तलाशी ली गई। वहीं नवलखा को बुधवार तक राजधानी से बाहर नहीं ले जाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें घर में ही नजरबंद रखा गया। 

रांची में स्टॉन स्वामी के यहां भी छापेमारी की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पर यलगार परिषद से संबंध और नक्सलियों के समर्थक होने का संदेह है। पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तारी हुए पांच लोगों पर नजर रखी जा रही थी। और एक हफ्ते से उनकी हर एक हरकत पर निगरानी थी। 

जून में पांच लोगों को किया गया था गिरफ्तार

जून में सुधीर धावले को मुंबई से, सुरेंद्र गाडलिंग, महेश राउत व शोमा सेन को नागपुर से और रोना विल्सन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। पुणे के विश्रामबाग थाने में दर्ज मामले के मुताबिक, भीमा कोरेगांव युद्ध की 200वीं वर्षगांठ पर 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में यलगार परिषद ने आयोजन किया था। आरोप है कि इन पांचों के भाषण के बाद हिंसा भड़की थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत के बाद हिंसा और भड़क गई थी। 

ये भी पढ़ें- क्या है महाराष्ट्र को झकझोर देने वाला भीमा-कोरेगांव हिंसा कांड    

पीएम मोदी की हत्या की साजिश का आरोप

भीमा कोरेगांव की हिंसा के आरोपी के घर से एक पत्र मिला था। जिसमें राजीव गांधी जैसे हत्याकांड की साजिश का खुलासा हुआ था। 

विपक्ष के निशाने पर सरकार

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर विपक्ष ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचनी की है। कांग्रेस ने कहा है कि ये कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ है। सीपीआई महासचिव सीताराम येचुरी ने इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल करार दिया है।

वहीं मायावती ने कहा कि भाजपा यह दावा कर रही है कि ये बुद्धिजीवी पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं। यह मुझे गुजरात में हुए फर्जी मुठभेड़ों के उस दौर की याद दिलाता है, जब मोदी की जान को खतरा बताकर कई लोगों का एनकाउंटर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- राहुल बोले- देश में सिर्फ एक ही एनजीओ, जिसका नाम है आरएसएस, न्यू इंडिया में आपका स्वागत है    

क्या था उस पत्र में जिनकी वजह से हुई गिरफ्तारी

माओवादी विचारकों की गिरफ्तारी महज दो चिट्ठियों के सामने आने के बाद हुई है। एक चिट्ठी को इसी साल की शुरुआत में पुणे पुलिस ने जब्त किया था। ये दोनों पत्र वामपंथी नेताओं द्वारा आदान-प्रदान किए गए। इनमें देश के पूर्व राष्ट्रपति राजीव गांधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की हत्या की योजना की बात कही गई है।

पुलिस का कहना है कि साल 2016 के इस पत्र से पता चलता है कि तीनों नेताओं की हत्या की साजिश के तहत नक्सलियों के बीच विचार-विमर्थ हुआ था। इसके अलावा साल 2017 के एक अन्य पत्र में कहा गया है कि रोड शो के दौरान राजीव गांधी तरह पीएम मोदी पर भी हमला किया जाए।

नवलखा ने अपनी गिरफ्तारी को सरकार की ‘राजनीतिक चाल’ करार दिया

माओवादियों के साथ कथित संबंधों को लेकर गिरफ्तार किये गए नागरिक स्वतंत्रता के लिये काम करने वाले गौतम नवलखा ने आज आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्ज मामला विरोधियों को निशाना बनाने के लिये सरकार द्वारा चली गई ‘‘राजनीतिक चाल’’ है। नवलखा को महाराष्ट्र पुलिस ने चार अन्य वामपंथी कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधियों के लिये कल गिरफ्तार किया था।

दिल्ली उच्च न्यायाल ने आदेश दिया है कि उन्हें यहां उनके घर पर नजरबंद रखा जाए। नागरिक अधिकार समूह पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स द्वारा जारी बयान में नवलखा ने कहा, ‘‘यह पूरा मामला इस प्रतिशोधी और कायर सरकार द्वारा राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक चाल है जो भीमा कोरेगांव के असली दोषियों को बचाना चाहती है। इस तरह वह कश्मीर से लेकर केरल तक अपनी नाकामियों और घोटालों से ध्यान बंटाना चाहती है।’’ 

नवलखा पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक राजनीतिक मामले को राजनीतिक रूप से लड़ा जाना चाहिए और मैं इस अवसर का स्वागत करता हूं। मुझे कुछ नहीं करना है। यह अपने राजनीतिक आकाओं के निर्देश पर काम कर रही महाराष्ट्र पुलिस पर है कि वह मुझ पर और मेरे साथियों के खिलाफ मामले को साबित करें, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।’’ 

उन्होंने कहा कि पीयूडीआर ने नागरिक स्वतंत्रता के लिये 40 सालों तक सामूहिक और निडर होकर संघर्ष किया है और संगठन के हिस्से के तौर पर उन्होंने ऐसे कई मुकदमे देखे हैं। उन्होंने इस मौके पर अक्सर वामपंथियों द्वारा गाए जाने वाले एक क्रांतिकारी गीत ‘‘तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत पर यकीन कर...’’ का भी जिक्र किया। 

कई शहरों में तलाशी अभियान के बाद मंगलवार को तेलुगू कवि वरवर राव और कार्यकर्ता वरनोन गोंजाल्विस, अरूण फरेरा, ट्रेड यूनियन नेता और वकील सुधा भारद्वाज और नवलखा को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed