{"_id":"60abd7c982b46a5c924bbfe6","slug":"bharatiya-kisan-sangh-bharat-bandh-will-not-be-supported-on-may-26-said-no-right-to-discredit-any-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान संघ : 26 मई को नहीं करेगा भारत बंद का समर्थन, कहा- किसी भी नेता को बदनाम करने का हक नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय किसान संघ : 26 मई को नहीं करेगा भारत बंद का समर्थन, कहा- किसी भी नेता को बदनाम करने का हक नहीं
Mon, 24 May 2021 10:13 PM IST
योगेश साहू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 24 May 2021 10:13 PM IST
सार
भारतीय किसान संघ ने एक पत्र लिखकर किसानों के 26 मई को होने जा रहे देशव्यापी बंद का समर्थन नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
किसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान संघ ने कहा है कि वह 26 मई को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन नहीं करेगा। संगठन ने कहा है कि आंदोलन के नाम पर कुछ लोग केवल अपनी राजनीति को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं और इन लोगों का असली किसानी या किसान से कोई वास्ता नहीं है। वह ऐसे किसी भी आंदोलन का समर्थन नहीं करता, जिससे किसानों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को एक पत्र जारी करते हुए भारतीय किसान संघ ने कहा है कि जिस समय देश कोरोना की महामारी से गुजर रहा है और अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है, कुछ लोग आंदोलन के नाम पर सड़कों को जाम करके बैठे हुए हैं। वे कभी मरीजों को लेकर जा रही एम्बुलेंस का रास्ता रोकते हैं तो कभी मरीजों के इलाज के लिए ले जाई जा रही ऑक्सीजन का रास्ता रोकते हैं। ऐसे लोग किसी के हित में कदम नहीं उठा रहे हैं, बल्कि राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय किसान संगठन ऐसे किसी भी कार्यक्रम का समर्थन नहीं करता।
विज्ञापन