फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharatiya janata party will oppose shashi tharoor's speech

होली में भाजपा गाएगी रंग दे बसंती चोला

Wed, 23 Mar 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 02:38 AM IST
सार

  • शशि थरूर के कन्हैया की भगत सिंह से तुलना पर लगाई राष्ट्रवाद की छौंक
  • शहीदों का अपमान बताते हुए विरोध में तीन दिवसीय कार्यक्रम करेगी पार्टी
  • बुधवार को शहीदी दिवस और शुक्रवार को आक्रोश दिवस मनाने की घोषणा क

विज्ञापन
bharatiya janata party will oppose shashi tharoor's speech
- फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रवाद का धुन तेज करने का फैसला कर चुकी भाजपा ने इस दिशा में आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। इस क्रम में पार्टी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना भगत सिंह से करने के मामले में भी राष्ट्रवाद की छौंक लगा दी है। पार्टी ने इसे शहीदों का अपमान करार देते हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके तहत पार्टी ने बुधवार को शहीद दिवस के दिन शहीदी दिवस और शुक्रवार को आक्रोश दिवस मनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि कन्हैया और भगत सिंह की तुलना के विरोध में होली के दिन भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति से ओतप्रोत गीत ...रंग से बसंती चोला गाएंगे। पार्टी ने इस मामले में थरूर के बाद अब कांग्रेस से भी माफी मांगने की मांग की है। 
विज्ञापन


 केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से शहीदों का अपमान और आतंकवादियों को सम्मान देते आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा शहीदों का अपमान नहीं सहेगी

bharatiya janata party will oppose shashi tharoor's speech

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में पाठ्यक्रमों में भगत सिंह को आतंकवादी बताया गया था। उसी समय संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में भगत सिंह की क्रांतिकारी आतंकवाद की समीक्षा करने के लिए कहा गया था। अब जेएनयू में भी पार्टी ने आतंकी अफजल गुरू का महिमामंडन किया। जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा शहीदों का अपमान नहीं सहेगी।

इसलिए पार्टी ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को दिए गए फांसी वाले दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाएगी। होली के दिन पार्टी कार्यकर्ता रंग से बसंती चोला गाना गाएंगे, जबकि शुक्रवार को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएंगे। कार्यक्रम के तीनों ही दिन कार्यकर्ता न केवल देशवासियों को इन शहीदों की विरासत से परिचित कराएंगे, बल्कि कांग्रेस का काला चिट्ठा भी खोलेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed