{"_id":"56f1b6b84f1c1b5305f14d2d","slug":"bharatiya-janata-party-and-rashtriya-swayamsevak-sangh-want-to-know-ground-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीन हकीकत का आकलन करने के लिए भगवा परिवार का मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जमीन हकीकत का आकलन करने के लिए भगवा परिवार का मंथन
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Mar 2016 02:48 AM IST
सार
- सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद की तय लाइन को बढ़ाने की रणनीति
- बैठक में संघ, भाजपा और आनुषंगिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए भगवा परिवार के संगठनों ने मंगलवार को समन्वय बैठक के जरिये दिन भर मंथन किया। भगवा परिवार की यह बैठक अमूमन संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद होती है। बैठक में संघ के शीर्ष अधिकारी, भाजपा के शीर्ष नेता और आनुषंगिक संगठनों के संगठन मंत्री शामिल हुए। सूत्र बताते हैं कि नागौर में संघ के जरिये तय लाइन सामाजिक समरता और राष्ट्रवाद के एजेंडे को आगे बढ़ाए रखने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
बैठक में इसके अलावा संघ के आनुषंगिक संगठनों के लिए उठाए गए विषयों पर भी चर्चा हुई। इसमें संघ की ओर से सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले एवं कृष्ण गोपाल और अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख अरुण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, संगठन महामंत्री रामलाल, महासचिव मुरलीधर राव, उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे शामिल थे। इस दौरान बैठक में सरकार के आर्थिक एजेंडे पर भी चर्चा की गई। साथ ही वैचारिक मुद्दों को आगे लाने पर जोर दिया गया। दरअसल, संघ स्कूली पाठ्यक्रमों में राष्ट्रवाद के मुद्दों को आगे बढ़ाना चाहता है। बैठक बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन