फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodi Yatra postponed for three days because of this party decision

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के लिए स्थगित, इस वजह से लिया गया फैसला

Mon, 24 Oct 2022 06:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Oct 2022 06:40 PM IST
सार

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने सोमवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सभी की खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
Bharat Jodi Yatra postponed for three days because of this party decision
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Twitter@ inc

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा दीपावली के अवसर पर तीन दिन तक स्थगित रहेगी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सदस्य दिवाली पर अपने घरों को चले गए हैं। इसलिए यात्रा को को तीन दिन के लिए स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने सोमवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सभी की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


खरगे ने ट्वीट किया कि दिवाली बुराई पर अच्छाई की विजय और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का उत्सव है। यह आशाओं और सपनों का जश्न मनाने का भी अवसर है। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन त्योहार अंधेरे पर उजाले की जीत का और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या आपने कभी सोचा है, हम दीपावली के दीपक एक कतार में जलाते हैं और हमारी कोशिश यही होती है कि इस कतार का एक भी दिया बुझने न पाए। हमारा भारत भी इन दीपकों की कड़ी की तरह ही है। हमें ये देखना है कि एक भी लौ बुझने न पाए। तभी देश रोशन होगा।


राहुल ने साथियों को दिवाली पर चांदी के सिक्के दिए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और यात्रा के शिविर में काम करने वाले चालकों-कर्मियों को चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं। राहुल ने उन्हें दिए पत्र में उम्मीद जताई कि भारत के सच्चे मूल्यों में उनकी आस्था घृणा को पराजित करेगी और आगे का रास्ता दिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed