{"_id":"631d7f2d303ec1634f6170de","slug":"bharat-biotech-sought-permission-to-conduct-phase-3-study-of-intranasal-covid-19-vaccine-for-5-to-18-age-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19 Vaccine: 5 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी नेजल वैक्सीन, भारत बायोटेक ने मांगी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID-19 Vaccine: 5 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी नेजल वैक्सीन, भारत बायोटेक ने मांगी अनुमति
Sun, 11 Sep 2022 11:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:54 AM IST
सार
छह सितंबर को, भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन iNCOVACC को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच से 18 साल तक के बच्चों के लिए भी जल्द नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी। भारत बायोटक ने तीसरे चरण के अध्ययन के लिए ड्रग कंट्रोलर से अनुमति मांगी है। गौरतलब हे कि छह सितंबर को, भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन iNCOVACC को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, भारत बायोटेक ने अब पांच से 18 साल तक की आयु वर्ग के लिए iNCOVACC की सुरक्षा, प्रतिक्रियात्मकता और इम्युनोजेनेसिटी का मूल्यांकन करने के लिए तीसरे चरण की अनुमति के लिए आवेदन दिया है।
विज्ञापन
ये बातें इस वैक्सीन को बनाती हैं बेहद खास
भारत बायोटेक द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक यह नेजल वैक्सीन, अब तक प्रयोग में लाई जा रही अन्य वैक्सीन्स से काफी अलग और प्रभावी है। कुछ बातें इसे बेहद खास बनाती हैं।
विज्ञापन
- यह वैक्सीन चूंकि नाक के माध्यम से दी जाती है जो नाक के भीतर प्रतिरक्षा प्रणाली तैयार करके वायरस के प्रवेश करते ही उसे निष्क्रिय कर देगी।
- अब तक दी जा रही वैक्सीन्स से अलग, इसके लिए निडिल की आवश्यकता नहीं होगी।
- इसे उपयोग में लाना भी आसान है घर पर भी इसको प्रयोग किया जा सकेगा। इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों की आवश्यकता भी नहीं है।
- सुई से संबिधित जोखिमों जैसे संक्रमण, या वैक्सीनेशन के बाद होने वाले दर्द से मुक्ति मिलेगी।
- बच्चों और वयस्कों के लिए आदर्श रूप से उपयुक्त है।
- सबसे खास बात यह वायरस को शरीर में प्रवेश करने से पहले ही मारने की क्षमता वाली है, ऐसे में इससे शरीर के अंगों को होने वाली समस्याओं का जोखिम नहीं होगा।