फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Bandh: Aam Aadmi Party appeared on a stage with Congress

'भारत बंद' में कांग्रेस को मिला 'आप' का साथ, मंच पर एक साथ आए नजर

Mon, 10 Sep 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: Aam Aadmi Party appeared on a stage with Congress
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ में आम आदमी पार्टी (आप) के शामिल होने को लेकर उहापोह की स्थिति सोमवार को उस वक्त खत्म हो गई जब पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और सोमनाथ भारती विपक्ष के साथ एक मंच पर नजर आए।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने पर संजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जनहित के मुद्दे पर हम यहां आए हैं। पूरा देश पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों से परेशान है। मुद्दों पर एकजुट होना पड़ेगा। इसको किसी दूसरे परिप्रेक्ष्य में नहीं देखना चाहिए।’’ 
विज्ञापन


पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि आप कांग्रेस द्वारा बुलाए गए बंद में शामिल नहीं होगी। विरोध प्रदर्शन में शामिल संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई, भीड़ द्वारा हत्या और महिलाओं पर अत्याचार पर खामोश हैं। इनपुट: भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed