फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhajanlal Sharma got a indications from amit Shah in west Bengal rally for a big responsibility

Bhajanlal Sharma: बंगाल रैली में मिला था शाह से भजनलाल को संकेत, उसके बाद राजस्थान के मंचों पर बढ़ी सक्रियता

Wed, 13 Dec 2023 03:38 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Wed, 13 Dec 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान भारतीय जनता पार्टी में विधायक दल के नेता और होने वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को तकरीबन ढाई साल पहले ही किसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने का इशारा हो चुका था। दरअसल भजन लाल शर्मा को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भेजा था...
loader
Bhajanlal Sharma got a indications from amit Shah in west Bengal rally for a big responsibility
Bhajanlal Sharma - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

2021 में पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव हो रहा था। राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मध्य पश्चिम बंगाल की तीन दर्जन विधानसभा सीटों पर चुनाव की जिम्मेदारी दी गई थी। इस चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के नेता भजनलाल की एक सियासी मंच पर मुलाकात होती है। उस मुलाकात के दौरान ही राजस्थान में होने वाले चुनावों को लेकर भजनलाल को एक बड़ा संकेत दिया जाता है। राजनीतिक गलियारों में कहा यही जा रहा है कि उसी संकेत के बाद भजनलाल की राजस्थान में जिस तरीके से सियासी मंचों पर एंट्री होने लगी, वह महत्वपूर्ण थी। फिलहाल अब उन सभी कड़ियों को जोड़कर देखा जा रहा है कि कैसे ढाई साल पहले ही भजनलाल को बड़ी जिम्मेदारी का इशारा कर दिया गया था।

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी में विधायक दल के नेता और होने वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को तकरीबन ढाई साल पहले ही किसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने का इशारा हो चुका था। दरअसल भजन लाल शर्मा को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भेजा था। इस दौरान उनका पश्चिम बंगाल की तकरीबन तीन दर्जन से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों को आगे रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल के एक कार्यक्रम में भजन लाल शर्मा ने तमाम तरह की सियासी चिंताओं और राजनीतिक चर्चाओं को अमित शाह के बीच में रखा था।

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान जब भजनलाल शर्मा ने कई चिंताओं की बात की तो अमित शाह ने उन्हें बड़ा भरोसा दिलाया था। भजनलाल शर्मा से जुड़े करीबियों का कहना है कि हमेशा से अमित शाह का भजनलाल शर्मा पर यह भरोसा शुरुआत से ही रहा है। जानकारों का कहना है कि पश्चिम बंगाल चुनाव से आने के बाद भजनलाल शर्मा जिस तरीके से पार्टी के राजनीति मंचों पर सक्रियता से आने लगे, वह सियासत में किसी बड़े उलटफेर की उम्मीद तो जता ही रहा था। लेकिन भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनेंगे, इस बात की चर्चा सियासी गलियारों में खुलकर तो कभी हुई ही नहीं।

भारतीय जनता पार्टी के भरतपुर के भाजपा नेता दीपक शर्मा कहते हैं कि लेकिन उनके क्षेत्र में इस बात की चर्चा जरूर होती थी कि पश्चिम बंगाल चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले भजनलाल शर्मा राजस्थान में बड़ी भूमिका में आएंगे। दीपक कहते हैं कि भजनलाल शर्मा बीते कुछ समय से राजस्थान के सभी प्रमुख सियासी मंचों पर न सिर्फ संचालन करते थे, बल्कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते थे। उनका कहना है कि हालांकि इस तरीके की भूमिका निभाने वाले को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, यह तो किसी को नहीं पता था, लेकिन अब जब वह मुख्यमंत्री बने हैं तो उन सभी कड़ियों को सिलसिलेवार तरीके से जोड़कर ही देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed