{"_id":"6156b00c8ebc3e627177fea4","slug":"bhagalpur-6-masked-criminals-took-bank-workers-hostage-and-looted-29-22-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागलपुर : बैंक कर्मियों को बंधक बना छह नकाबपोश अपराधियों ने लूटा 29.22 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागलपुर : बैंक कर्मियों को बंधक बना छह नकाबपोश अपराधियों ने लूटा 29.22 लाख रुपये
Fri, 01 Oct 2021 01:01 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:01 PM IST
सार
भागलपुर को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा में अपराधियों ने लाखों पर हाथ साफ किया। 6 अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूट को अंजाम दिया। कैशियर अजय कुमार झा को हथियार के बेल्ट से पीटा भी। इसके बाद लूट की रकम लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज के सरकारी बस स्टैंड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा में अपराधियों ने लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। चेहरे पर काला कपड़ा बांधे छह अपराधियों ने बैंककर्मियों को बंधक बनाकर करीब 29 लाख रुपये की डकैती की।
विज्ञापन
बैंक के वरीय अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अपराधियों ने हथियार दिखाकर लेगों में दहशत पैदा किया और लूटपाट किया। इतना ही नहीं बल्कि कैशियर अजय कुमार झा को हथियार के बेल्ट से पीटा भी। इसके बाद वे लूट की रकम लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मामले का जायजा लिया। डीएसपी डॉ गौरव कुमार और थानाध्यक्ष लाल बहादुर भी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अपराधियों का चेहरे ढ़के होने की वजह से पहचाना मुश्किल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन