Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru woman loses Rs 3.75 cr after falling for AI-generated deepfake video of Sadhguru

Scam: बंगलूरू में रिटायर्ड महिला को ठगों ने बनाया शिकार, सद्गुरु के नकली एआई वीडियो से 3.75 करोड़ रुपये ठगे

Thu, 11 Sep 2025 06:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 11 Sep 2025 06:34 PM IST
सार

बंगलूरू में ठगों ने एक रिटायर्ड महिला के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक ठगों ने महिला को साधु गुरु जग्गी वासुदेव का नकली वीडियो दिखाया और ट्रेडिंग सिखाने के बहाने उससे 3.75 करोड़ रुपये ठग लिए। फिलहाल पुलिस बैंक खातों को फ्रीज करने में जुटी है।

विज्ञापन
Bengaluru woman loses Rs 3.75 cr after falling for AI-generated deepfake video of Sadhguru
धोखाधड़ी। (सांकेतिक तस्वरीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू की 57 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला को ठगों ने साधु गुरु जग्गी वासुदेव का एआई तकनीक से बनाया गया फर्जी वीडियो दिखाकर 3.75 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। पुलिस के मुताबिक, सी वी रमण नगर की रहने वाली महिला यूट्यूब देख रही थीं, तभी उन्हें साधु गुरु का एक वीडियो दिखा। वीडियो में दावा किया गया कि वह एक खास ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए पैसा बढ़ा रहे हैं। वीडियो के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर महिला से नाम, ईमेल और फोन नंबर डालने को कहा गया, साथ ही 250 अमेरिकी डॉलर (करीब 21,000 रुपये) जमा करने पर वित्तीय लाभ का वादा किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kerala High Court: ग्लोबल अयप्पा संगमम को केरल हाईकोर्ट से हरी झंडी, 20 सितंबर को पम्पा में होगा आयोजन
विज्ञापन


ठगों ने ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर किया स्कैम
जानकारी के मुताबिक, लिंक पर क्लिक करने के बाद महिला से एक व्यक्ति, वलीद बी, ने संपर्क किया। उसने उन्हें 'मिरॉक्स' नाम का एप डाउनलोड करने को कहा और जूम कॉल पर ट्रेडिंग के तरीके सिखाए। वलीद की गैरमौजूदगी में माइकल सी नाम का व्यक्ति यह काम करता था। 25 फरवरी से 23 अप्रैल के बीच महिला ने इस प्लेटफॉर्म पर कुल 3,75,72,121 रुपये जमा कर दिए। जब उन्होंने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो पता चला कि उन्हें ठगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पांच महीने बाद दर्ज कराई शिकायत
महिला ने लगभग पांच महीने बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 9 सितंबर को आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठगों की तरफ से भेजे गए बैंक खातों को फ्रीज करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इतनी बड़ी रकम की रिकवरी करना मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें - ED: सहकारी बैंक अध्यक्ष और निदेशकों ने हड़पे ग्राहकों के पैसे, न ब्याज दिया न मूलधन लौटाया; मनमर्जी से दिए लोन

ऑनलाइन निवेश या ऑफर को लेकर पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश या ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी तरह जांच करें और एआई से बने डीपफेक वीडियो से सावधान रहें।
Scam
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed