फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru: Water overflowed on roads and entered houses, Hulimavu lake breached

बेंगलुरु में बिन बारिश आई 'बाढ़', 250 से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश जारी 

Sun, 24 Nov 2019 11:20 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अमित कुमार Updated Sun, 24 Nov 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru: Water overflowed on roads and entered houses, Hulimavu lake breached
सड़कों पर भरा पानी - फोटो : PTI

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में रविवार को बिन बारिश बाढ़ आ गई। दरअसल हुलीमावू झील का बांध टूटने की वजह से पानी सड़कों पर आ गया और कई घरों तक में घुस गया। अधिकारियों के मुताबिक अचानक आए पानी की वजह से 250 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिशें जारी हैं। अचानक आई बाढ़ में सड़क पर खड़ी कारें और दो पहिया वाहन भी बह गए।  

विज्ञापन

 

शहर के मेयर एम गौतम कुमार ने कहा कि कुछ लोग अर्थमूवर मशीन की मदद से पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक झील का बांध टूट गया। स्थानीय निकाय इस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। आपातकालीन सेवा कर्मियों द्वारा नौकाओं का उपयोग करके सात लोगों को बचाया गया। साईंबाबा आश्रम में बिस्तरों और भोजन के साथ एक रैन बसेरा स्थापित किया गया है। बीबीएमपी स्वास्थ्य और राजस्व दल कल होने वाले नुकसान का आकलन करेंगे।



प्रभावित परिवारों के लिए खाने और पीने की व्यवस्था भी की जा रही है। ब्रुहत बेंगलूरू महानगर पालिका के अधिकारियों के अलावा, अग्निशमन कर्मी और आपात सेवा विभाग के कर्मी भी बचाव कार्य में जुटे हैं। रिहायशी इमारतों के बेसमेंट से पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed