{"_id":"6ae9a77ff01701666f0a8d51","slug":"bengaluru-man-held-for-attempting-to-rob-woman-of-gold-mangalsutra-at-knifepoint-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू: चाकू की नोक पर युवती से सरेआम सोने की चेन छीनने की कोशिश, आरोपी को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू: चाकू की नोक पर युवती से सरेआम सोने की चेन छीनने की कोशिश, आरोपी को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा
Tue, 03 Nov 2026 02:51 PM IST
नितिन गौतम
आईएएनएस, बंगलूरू
आईएएनएस, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:51 PM IST
सार
बंगलूरू में एक सिरफिरे ने सरेआम महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीट दिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बंगलूरू की घटना
- फोटो : आईएएनएस
विस्तार
बंगलूरू में एक दुकान में एक व्यक्ति के जबरन घुसने और एक युवती को चाकू की नोक पर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने युवती की गर्दन पर चाकू रखकर उसका गला रेतने की धमकी दी और उससे सोने की चेन सौंपने की मांग की। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने युवती को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
क्या था पूरा मामला
यह वारदात 31 अक्तूबर को हुई थी। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब सभी को इसकी जानकारी हुई। इस वारदात से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान प्रभुराज के तौर पर हुई है। वह सुबह करीब 11:45 बजे हेलमेट और ग्लव्स पहनकर एक ब्रांडेड बैग और जूते की मरम्मत की दुकान में घुसा। सुबह 10 बजे महिला कर्मचारी ने दुकान खोली थी और वह उस समय अकेली थी।
आरोपी ने शुरू में दावा किया कि कोई उसका पीछा कर रहा था, फिर उसने महिला को पकड़कर चाकू से धमकाया। आरोपी ने युवती से उसकी सोने की चेन देने की मांग की। जब उसने विरोध किया, तो उसने उसकी गर्दन पकड़ी, चाकू उसके गले के पास रखा और उसे दुकान के बाहर घसीटकर ले गया।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि महिला आरोपी से उसे छोड़ने की गुहार लगा रही है, जबकि वह उसे ऑटोरिक्शा में ले जाने की धमकी दे रहा था। उसने अपना चेहरा हेलमेट से ढका हुआ था और एक हाथ से उसकी गर्दन पकड़ी हुई थी, जबकि दूसरे हाथ में चाकू था। आखिरकार लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और महिला को बचाया। लोगों ने आरोपी की पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया।
डीसीपी ईस्ट विक्रम आमटे ने बताया कि आरोपी चेन स्नैचिंग करने के इरादे से आया था। जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने महिला को पकड़ लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।